Stunning Timelapse of Red Green Light Auroras: नासा के अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष यान से निकलने वाली हरी और लाल रोशनी का अद्भुत टाइमलैप्स कैप्चर किया। वायरल वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। जी हां, अंतरिक्ष की दुनिया इतनी खूबसूरत है, आंखों से देखने पर भी यकीन नहीं कर पाएंगे। नासा के एक अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने 8 अक्टूबर को ड्रैगन एंडेवर अंतरिक्ष यान से शिकागो के ऊपर लाल और हरे रंग के अरोरा को कैप्चर किया और वीडियो X अकाउंट पर शेयर किया। बेंगलुरु के आकाश में रहस्यमयी रोशनी चमकने के एक सप्ताह बाद अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने अपने अंतरिक्ष यान से शिकागो के ऊपर नाचती इन लाल और हरे रंग की रोशनियों को कैप्चर किया। उन्होंने वीडियो पोस्ट को कैप्शन दिया कि जब हम ड्रैगन एंडेवर की खिड़की से ड्रैगन फ्रीडम को देखते हुए उड़ रहे थे तो लाल और हरे रंग के अरोरा नृत्य करते हुए दिखाई दिए।
सौर विस्फोट के कारण पैदा हुई थीं रोशनियां
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को 200000 से अधिक बार देखा जा चुका है। अंतरिक्ष यात्री ने बताया कि यह नजारा उस समय देखने को मिला, जब वह अंतरिक्ष यान की खिड़की से बाहर झांक रहा था। जब क्रू-9 स्पेसक्राफ्ट आया तो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से बाहर निकल आया था, ताकि नए यात्रियों के लिए जगह बना सकूं। इस दौरान जब डॉक से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे तो खिड़की से बाहर यह नजारा दिखा। अगर डॉक से बाहर निकल जाता तो इस अद्भुत ओरोरा को नहीं देख पाता। धरती के ऊपर आसमान साफ होता है, लेकिन अंदर का वातावरण काफी प्रदूषित होता है। प्रदूषण के कारण खुली आंखों से आसमान में यह नजारा देख पाना कठिन होता है। ओरोरा हाल ही में हुई सौर विस्फोट के कारण बना था। इस तरह के नजारे अकसर देखने को मिलते हैं। इस ओरोरा की कई वीडियो बनाई हैं और तस्वीरें भी कैप्चर की हैं।
यह भी देखें:वायरल होने के लिए नया ‘पैंतरा’ चौंकाने वाला; महिला ने चोरी करते हुए अपना वीडियो बना किया अपलोड
वायरल वीडियो देखकर यूजर्स ने किए कमेंट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो पर यूजर्स के कमेंट भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि वीडियो देखकर मन मंत्रमुग्ध हो गया। एक यूजर ने लिखा कि शानदार, इससे खूबसूरत नजारा कोई और हो ही नहीं सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या अविश्वसनीय शॉट है। दिल दिमाग को सुकून देने वाला अद्भुत नजारा। एक यूजर ने लिखा कि यह नजारा देखना वाकई अद्भुत रहा होगा।
यह भी देखें: कनाडा से एक Indian का वायरल वीडियो देखकर भड़के लोग, बोले- यह क्राइम है, नहीं करना चाहिए
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines