Video: अंतरिक्ष का विहंगम नजारा देख खुली रह जाएंगी आंखें, NASA के एस्ट्रोनॉट ने किया कैप्चर

Stunning Timelapse of Red Green Light Auroras: अंतरिक्ष में लाल और हरे रंग की नाचती रोशनियों का वीडियो वायरल हुआ है। नासा के अंतरिक्ष यात्री ने इस नजारे को कैप्चर किया और अपने X अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो को देखकर दिल दिमाग को सुकून मिलेगा।

Stunning Timelapse of Red Green Light Auroras

अंतरिक्ष में नाचती लाल-हरे रंग की रोशनियां।

Stunning Timelapse of Red Green Light Auroras: नासा के अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष यान से निकलने वाली हरी और लाल रोशनी का अद्भुत टाइमलैप्स कैप्चर किया। वायरल वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। जी हां, अंतरिक्ष की दुनिया इतनी खूबसूरत है, आंखों से देखने पर भी यकीन नहीं कर पाएंगे। नासा के एक अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने 8 अक्टूबर को ड्रैगन एंडेवर अंतरिक्ष यान से शिकागो के ऊपर लाल और हरे रंग के अरोरा को कैप्चर किया और वीडियो X अकाउंट पर शेयर किया। बेंगलुरु के आकाश में रहस्यमयी रोशनी चमकने के एक सप्ताह बाद अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने अपने अंतरिक्ष यान से शिकागो के ऊपर नाचती इन लाल और हरे रंग की रोशनियों को कैप्चर किया। उन्होंने वीडियो पोस्ट को कैप्शन दिया कि जब हम ड्रैगन एंडेवर की खिड़की से ड्रैगन फ्रीडम को देखते हुए उड़ रहे थे तो लाल और हरे रंग के अरोरा नृत्य करते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

सौर विस्फोट के कारण पैदा हुई थीं रोशनियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को 200000 से अधिक बार देखा जा चुका है। अंतरिक्ष यात्री ने बताया कि यह नजारा उस समय देखने को मिला, जब वह अंतरिक्ष यान की खिड़की से बाहर झांक रहा था। जब क्रू-9 स्पेसक्राफ्ट आया तो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से बाहर निकल आया था, ताकि नए यात्रियों के लिए जगह बना सकूं। इस दौरान जब डॉक से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे तो खिड़की से बाहर यह नजारा दिखा। अगर डॉक से बाहर निकल जाता तो इस अद्भुत ओरोरा को नहीं देख पाता। धरती के ऊपर आसमान साफ होता है, लेकिन अंदर का वातावरण काफी प्रदूषित होता है। प्रदूषण के कारण खुली आंखों से आसमान में यह नजारा देख पाना कठिन होता है। ओरोरा हाल ही में हुई सौर विस्फोट के कारण बना था। इस तरह के नजारे अकसर देखने को मिलते हैं। इस ओरोरा की कई वीडियो बनाई हैं और तस्वीरें भी कैप्चर की हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो देखकर यूजर्स ने किए कमेंट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो पर यूजर्स के कमेंट भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि वीडियो देखकर मन मंत्रमुग्ध हो गया। एक यूजर ने लिखा कि शानदार, इससे खूबसूरत नजारा कोई और हो ही नहीं सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या अविश्वसनीय शॉट है। दिल दिमाग को सुकून देने वाला अद्भुत नजारा। एक यूजर ने लिखा कि यह नजारा देखना वाकई अद्भुत रहा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ