Jitan Ram Manjhi Viral Video : 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा राम मंदिर बनने का श्रेय लेकर चुनावी मैदान में उतरी थी। नेता इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर गिनाते हैं लेकिन भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले नेता की नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट में एंट्री हो गई है। मंत्री बनने के बाद नेता का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
गया से सांसद बनने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बने जीतनराम मांझी का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में ना सिर्फ जीतनराम मांझी श्री राम पर टिप्पणी कर रहे हैं बल्कि रावण को राम से ज्यादा कर्मठी बता रहे हैं। उनका वीडियो शेयर कर विरोधी सवाल उठा रहे हैं।
राम को लेकर क्या बोले मांझी?
केंद्र सरकार में मंत्री बन चुके जीतनराम मांझी वीडियो में कह रहे हैं कि हम रामायण को काल्पनिक मानते हैं, अगर रामायण की बात करें तो राम से ज्यादा कर्मठ रावण थे, कल्पना के आधार पर राम और रावण की बात करने से बेहतर है कि भाजपा गरीब की बात करे।
देखिए वीडियो
जीतनराम मांझी के इस बयान की सबने निंदा की थी। इसमें राजद के नेताओं से लेकर भाजपा के नेता भी शामिल थे। हालांकि इसके बाद जीतनराम मांझी, जय श्री कहते दिखाई दिए थे। लोकसभा चुनाव में नामांकन करने से पहले मांझी आयोध्या राम मंदिर गए थे।
यह भी पढ़ें : ‘श्री राम की लाज रख लेते’, BJP की हार के बाद अयोध्या लिखकर लगा दी आग, पीछे पड़ी पुलिस
मंत्री बनते ही वायरल हो गया वीडियो
NDA के विरोध और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जीतनराम मांझी के इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने वीडियो शेयर कर लिखा कि मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री जीतन राम मांझी प्रभु श्री राम को काल्पनिक मानते हैं और कहानी में भी श्री राम से ज़्यादा कर्मठ रावण को मानते हैं। भाजपा वालों चुल्लू भर पानी में डूब जाओ। मोदी जी ने इन्हें मंत्री बना दिया।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
8 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines