हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अचानक आया नाले में उफान, चंद मिनटों में बह गई कार, Viral Video देख हलक में आ गई जान

Nanital Viral Video: देश के कुछ राज्यों में जमकर बादल बरस रहे तो कुछ में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जिसमें लोग और वाहन बह जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामला उत्तराखंड के नैतीताल से सामने आया है।

विज्ञापन
Nanital Viral Video

Nanital Viral Video: देश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश हो रही है। वहीं कई राज्यों में बाढ़ की भी भयानक स्थिति बनी हुई है। जिसके सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, ऐसे ही एक वीडियो नैनीताल से वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पानी के तेज बहाव में कैसे एक कार बहती हुई नजर आ रही है। इसे देखकर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

अचानक नाले में आया उफान

नैनीताल में पिछले 24 घंटे से जमकर बादलबरस रहे हैं. जिसके वजह से नदी नाले उफान पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार दो लोग कार से नाला पार कर रहे थे तभी उनकी गाड़ी मलबे में फसी जाती है। इसके बाद पहाड़ों में तेज बारिश के वजह से अचानक नाले में पानी भर जाता है जिसके वजह से यह कार बह गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे इसके बाद नाले से ट्रैफिक को बंद किया गया।

ये है वीडियो :

पुलिस लगातार कर रही है अपील

नैनीताल पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि बारिश के दौरान नालों को पार ना करें। लेकिन पुलिस की चेतावनी के बाद भी लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। जिसके वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। अभी कुछ समय पहले ही उत्तराखंड में कांवड़ियों का ट्रक पानी में बह जाने का भी वीडियो वायरल हुआ था।

 वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो को लोग जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भगवान ने दोनों लड़कों को बचा लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि नैनीताल कितना भयानक हो चुका है तो तीसर यूजर ने लिखा कि ऐसे समय में सावधानी की जरूरत है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें