हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

लड़कियों के हिप्स पर थप्पड़ मार हो जाता फरार, UP पुलिस ने बना दी ऐसी हालत; वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन

Muzaffarnagar News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ, वीडियो में एक बाइक सवार शख्स सड़क पर चल रही लड़की के साथ छेड़खानी कर फरार होता दिखाई दे रहा है। इसका एक वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्टिव हुई। इसके बाद इस शख्स का नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रहा है।

चौंकाने वाला वीडियो हुआ था वायरल

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुजफ्फरनगर में एक बाइक सवार शख्स सड़क किनारे चल रही एक लड़की को पीछे से थप्पड़ मारता दिखाई दिया। बताया गया कि ये शख्स लड़की के हिप्स पर थप्पड़ मारकर वहां से भाग गया।

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति आदतन अपराधी है। लगातार इस तरह की हरकतें कर रहा था। लड़कियों को डराने के लिए एसिड की बोतल लेकर घूमता था। हालांकि अब ये पुलिस की गिरफ्त में है। शख्स का नाम सलमान बताया जा रहा है।

विज्ञापन

देखिए वीडियो

वहीं अब नया वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में आरोपी शख्स पुलिस की गिरफ्त में हैं लेकिन अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। बताया गया कि इसका एनकाउंटर भी नहीं हुआ है लेकिन अब ये पैरों पर क्यों नहीं चल पा रहा है, इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : सू-सू की एक बूंद से दोस्त बना कातिल! धारदार हथियार से चेहरे पर किए ताबड़तोड़ वार, बेरहमी से की हत्या

विज्ञापन

आरोपी सलमान की शर्मनाक हरकत को देखकर जिस तरह लोग भड़के हुए थे, उसकी त्वरित गिरफ्तारी के बाद लोग UP पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब लोगों का कहना है कि इस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जिससे ये शख्स दोबारा लड़कियों की तरफ देखने से भी डरे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola