Muzaffarnagar News : हरियाली तीज के मौके पर मुजफ्फरनगर में धार्मिक विवाद शुरू हो गया। इस बार हाथों में लगने वाली मेहंदी विवादों में घिरती नजर आ रही है। हरियाली तीज के मौके पर मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना द्वारा दिए गए एक बयान की खूब चर्चा हो रही है। क्रांति सेना की तरफ से कहा गया है कि हरियाली तीज का त्यौहार हिंदुओं का एक बड़ा त्यौहार होता है और इस त्यौहार पर हिंदू महिलाएं किसी मुस्लिम युवक से मेहंदी ना लगवाएं! ये हमारे त्यौहार का अपमान है।
क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने दी धमकी
क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने तो ये ऐलान तक कर दिया है कि अगर इस त्यौहार के दौरान हमें कोई मुस्लिम युवक हिंदू महिलाओं को मेहंदी लगाते हुए पाया गया तो क्रांति सेना उसे अपने तरीके से सबक सिखाएगी। पूनम चौधरी का कहना है कि आज मैंने और पूनम चावला ने तीज का प्रोग्राम रखा है, जिसमें महिलाओं के लिए नृत्य, डायलॉग, नकल उतारना सब तरह के गेम रखे हुए हैं। माचिस की तीलियों का भी गेम रखा हुआ है, जो जल्दी जल्दी माचिस की तीलियां भर लेगा, उसे भी इनाम मिलेगा।
यह भी पढ़ें: वाह रे दुनिया! एक्सीडेंट में उजड़ गई ड्राइवर की दुनिया, पूरा ट्रक लूट ले गए लोग; शर्मनाक वीडियो वायरल
क्या बोलीं पूनम चौधरी ?
पूनम चौधरी ने आगे कहा कि क्रांति सेना की तरफ से यही अपील करना चाहती हूं कि यह जो त्योहार होता है, हम हिंदुओ का त्योहार होता है। इसमें किसी भी मुस्लिम लड़के से कोई भी महिला मेहंदी न लगवाए,क्योंकि यह हिंदुओ का त्योहार है। अगर कोई भी मुस्लिम युवक हिन्दू महिला को मेहंदी लगाता है तो हमारे धर्म का अपमान होता है।
यह भी पढ़ें: घर में बंद कुत्तों ने लगा दी आग, कैमरे में कैद हुई उनकी हरकत; वीडियो आया सामने
उन्होंने आगे कहा कि हम समय-समय पर इसकी जांच करते रहते हैं। अगर कोई मुस्लिम लड़का हिन्दू महिला को मेंहदी लगाता हुआ पाया गया तो हम उसका अपने तरीके से इलाज कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सब अच्छी तरह से जानते हैं कि क्रांति सेना कितनी अच्छी तरह से इलाज करती है।
कांवड़ के दौरान दुकान का नाम लिखने के बाद अब मुजफ्फरनगर में नया विवाद शुरू हो गया है, अब मुसलमानों के हाथ से मेहंदी ना लगवाने की अपील की जा रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines