नई दिल्ली: इस साल जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) 18 अगस्त को पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं और इनको दूध और मक्खन से बनी चीजों का भोग लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कृष्णा को माखन के साथ-साथ धनिया पंजीरी का भोग भी बेहद प्रिय है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए धनिया पंजीरी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये पंजीरी स्वादिष्ट होती है साथ ही इसको बनाना भी काफी आसान होता है। इसको आप जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) पर भोग स्वरूप बनाकर सबको प्रसाद के तौर पर बांट सकते हैं, तो चलिए जानते हैं धनिया पंजीरी बनाने की रेसिपी-
धनिया पंजीरी बनाने की सामग्री-
-1 कप धनिया पाउडर
-3 बड़े चम्मच घी
-1/2 कप मखाने (कटे हुए)
-1/2 कप चीनी पाउडर
-1/2 कप कद्दूकस नारियल
-1/2 छोटी कटोरी ड्राई फ्रूट (कटे हुए)
-1 बड़ा चम्मच चिरौंजी दाना
-3 बड़े चम्मच चार मगज/खरबूजे के बीज (छिले हुए)
धनिया पंजीरी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें धनिया पाउडर को 4-5 मिनट तक भूनकर एक बाउल में निकाल लें।
इसके बाद आप कढ़ाई में बचा हुआ घी डालकर पिघलाएं।
फिर आप इसमें मखाने डालें और करीब 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए रोस्ट कर लें।
इसके बाद आप धीमी आंच पर इसमें ड्राई फ्रूट्स, चिरौंजी दाना, मगज, चीनी, नारियल का बूरा और धनिया पाउडर डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपकी भोग के लिए धनिया पंजीरी बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 hr ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines