Triple Talaq Case: इस्लाम धर्म में तीन तलाक बेशक खत्म कर दिया गया हो, लेकिन अभी भी इसके कुछ मामले सामने आ ही रहे हैं। हालांकि साल 2019 में पीएम मोदी की सरकार ने इस ऐतिहासिक फैसले को खत्म कर दिया था। इस फैसले का सबसे बड़ा उद्देश्य था कि मुस्लिम महिलाओं का यौन शोषण न हो। 6 साल पहले 3 तलाक खत्म कर दिया था, लेकिन अब हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें दो बेटियों को जन्म देना एक औरत के लिए गुनाह बन गया और उसके पति ने उसे तलाक दे दिया।
3 तलाक बोल कर लिया दूसरा निकाह
जो नया मामला सामने आया है वो मुंबई के घाटकोपर इलाके का है। जहां एक मुस्लिम पति ने पत्नी को फोन पर ही 3 तलाक दे रिश्ता खत्म कर लिया। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने दो बेटियों को जन्म दिया था। उस आदमी ने तलाक ले दूसरी शादी भी कर ली जिसका पता लगने पर महिला ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की।
यह भी पढ़ें:‘टीचर ऑफ द इयर’ छात्रों के यौन शोषण में दोषी करार, 30 साल की मिल सकती सजा
पुलिस ने किस आधार पर किया केस दर्ज
महिला की शिकायत के बाद घाटकोपर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने उस आदमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है जिसमें उसने फोन पर अपनी पत्नी को ‘तीन तलाक’ दे रिश्ता खत्म कर लिया। जान लें कि किसी भी मामले में कानूनी तौर पर संशोधन होने के बाद भी अगर उस काम को दोबारा किया जाए तो वो अपराध के अंतर्गत आता है।
जानें क्या है पूरा मामला?
ये मामला पिछले साल का है जब एक महिला अपने पति के साथ मुंबई में रहती थी। दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ तो महिला अपने मायके चली गई। परिवार वालों के समझाए जाने के बाद वो वापस पति के बाद आ गई। महिला ने बताया कि पहली बेटी होने के बाद दोनों पति-पत्नियों में विवाद हो गया। इसके बाद साल 2023 में दूसरी बेटी हो गई तो वो इतना खफा हो गया कि उसने फोन पर ही तीन तलाक बोल शादी का रिश्ता खत्म कर लिया और दूसरा निकाह कर लिया।
यह भी पढ़ें: Prayagraj Maha Kumbh में आग के ताजा वीडियो, धुआं बता देगा घटना कितनी गंभीर?
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines