New Murga dance: मार्केट में आया नया मुर्गा डांस...लड़के ने नोरा फतेही जैसा स्टेप दिखाकर शादी में मचा दी धूम

murga dance

murga dance

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर अकसर शादी समारोह में डीजे पर डांस करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। लोग अपने अलग डांस स्टेप से चर्चा में आते हैं। ऐसे ही एक शादी समारोह में युवक ने मुर्गा स्टेप कर लोगों को चौंका दिया। वह इतने भर से ही नहीं रुका मुर्गा, फिर मोर और आखिर में नोरा फतेही के कातिलाना स्टेप से शादी समारोह में युवक ने धूम मचा दी।

https://www.instagram.com/reel/Cm6DakDo2jJ/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

मुर्गे की बांग सुनाई पड़ी

वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में डीजे पर जो गाना बज रहा है उसमें भी मुर्गे की बांग सुनाई पड़ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक अन्य युवक भी पहले से डांस कर रहे युवक का साथ देने आता है। वह भी मुर्गा डांस करने का प्रयास करता है। डांस फ्लोर पर दोनों लड़कों की यह जुगलबंदी नेटिजन्स को काफी भर रही है।

नोरा फतेही का हुक स्टेप

इस वीडियो पर अब तक 240k से अधिक व्यू आ चुके हैं। 13000 से अधिक लोग इस इंस्टाग्राम रील को लाइक कर चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग इस रील पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में लोग लड़के के डांस के दीवाने हो रहे हैं। वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। खासकर युवक के नोरा फतेही के स्टेप को यूजर्स पसंद कर रहे हैं। दोनों युवक अपने हाथों को ढीला छोड़ बेहद अनोखे ढंग से देशी डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके आसपास कई लड़के खड़े होकर उनके डांस को एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ