Girl Viral Video : कई लड़कियों को वीडियो बनाने की ऐसी लत लगी है कि वो कहीं भी रील्स बनाना शुरू कर देती हैं फिर चाहे दिल्ली मेट्रो की बात हो या फिर पब्लिक प्लेस की उन्हें किसी बात का डर नहीं होता। कई लोग इसी तरह रील्स बनाकर फेमस भी हो चुके हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है, जिसमें लड़कियां ट्रेन में डांस करती दिखाई दे रही हैं।
चलती ट्रेन में 4 लड़कियों ने किया डांस
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक-एक कर चार लड़कियां मलाइका अरोड़ा के गाने मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए’ गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। लड़कियों ने डांस किया और इसका वीडियो बनवाया और फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस पर आक्रोश व्यक्त कर रेल मंत्रालय से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वीडियो को @sks100rav नाम के अकाउंट से X पर पोस्ट किया गया है, इस वीडियो को लगभग 60 हजार लोगों ने देखा। वीडियो देख लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि जमाना बदल गया है, भाई आज कल के बच्चे किसी की नहीं सुनते। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब मैं भी जा रहा हूं, रेल सफर पर, यह देखने कि कैसा व्यवस्था भारतीय रेल की है। एक ने लिखा कि ट्रेन में कोई दिखाई क्यों नहीं रहा है, ट्रेन इतनी खाली क्यों है।
यह भी पढ़ें: क्या ओवैसी को गिफ्ट की गई भगवान राम की तस्वीर? जानें वायरल तस्वीर की क्या है सच्चाई
वायरल वीडियो पर एक शख्स ने लिखा कि भारतीय रेल अब डांस बार बन गई है क्या? एक अन्य ने लिखा कि यही सब बाकी है देखने को, अब ट्रेन को भी डांस बना दिया है। एक ने लिखा कि जब मैं जाता हूं ट्रेन में तो ये लोग कहां चले जाते हैं? मुझे आज तक कभी नहीं दिखे ये लोग। एक अन्य ने लिखा कि ये ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार में तो नहीं जा रही है क्योंकि उसमें इतनी जगह ही नहीं होती है। एक ने लिखा कि इन रील वालों को लेकर सरकार को कोई कठोर कानून बनाना चाहिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines