Drunk Girls Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी रील्स के चक्कर में कहीं भी डांस करने लगती हैं तो कभी स्टंट वीडियो शूट करने लगती हैं। इस बीच मुंबई के विरार से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जहां नशे में टल्ली कुछ लडकियां पुलिसवालों से ही उलझ गईं।
आपको बता दें कि लड़कियों ने पहले बार के बाहर बवाल मचाना शुरू कर दिया जिससे भारी भीड़ जमा होने लगी। पुलिस को इसकी सूचना मिली और मौके पर पहुंचने पर लड़कियां उनसे ही भिड़ गईं।
बार में डिनर करने आई थी लड़कियां
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों लड़कियां विरार के पंखा फास्ट नाम के बार एंड रेस्टोरेंट में डिनर के लिए आई थीं जहां ड्रिंक करने के बाद उन्हें खुद पर कंट्रोल नहीं रहा। नशे में टल्ली लड़कियों की दूसरे लोगों से कहासुनी हो गई। जब पुलिस ने उन्हें बाहर निकलने को कहा तो वे बाहर हुड़दंग मचाने लगीं।
नशे में धुत लड़कियां अजीबोगरीब हरकतें करने लगीं जिस वजह से काफी भीड़ जमा हो गई। जब और पुलिसवालों को बुलाया गया तो स्थिति को काबू में करते समय लड़कियों ने उनसे गालीगलौच करनी शुरू कर दी। लड़कियां पुलिसवालों की वर्दी खींचने लगीं।
पुलिस कस्टडी में भेजी गई लड़कियां
यह वीडियो साेशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में यह भी सामने आया कि एक लड़की ने एक पुलिसकर्मी को दांतों से काट लिया। विरार शहर पुलिस के मुताबिक लड़कियों के पब्लिक प्लेस पर हुड़दंग करने और पुलिस से उलझने को लेकर मामला दर्ज कर दिया है। अर्नाला पुलिस स्टेशन में पुलिस को चोट पहुंचाने के आरोप में धारा 353, 323, 325, 504 और 506 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लड़कियों को अरेस्ट करने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा कोर्ट ने तीनाें लड़कियों को एक दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा।
यह भी पढ़ें: यूपी के बुलंदशहर में बम की तरह फटी मारुति वैन, देखें Video
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
9 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
13 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines