Mumbai Police Viral Video : मुंबई पुलिस का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुंबई पुलिस के जवानों की करतूत कैद है। सबसे तेज, ईमानदार और एडवांस मानी जानी वाली मुंबई पुलिस का ये वीडियो देखकर आपका उस पर से भरोसा उठ सकता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे एक सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल मिलकर एक शख्स को फंसाने की साजिश रच रहे हैं।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई पुलिस के दो अधिकारी एक व्यक्ति की तलाशी ले रहे हैं, जबकि दो अन्य अधिकारी पास में खड़े होकर देख रहे हैं। इसी बीच तलाशी ले रहा अधिकारी अपनी जेब से एक पैकेट निकालता है और व्यक्ति की जेब में डाल देता है। इसके बाद व्यक्ति को मुंबई पुलिस के अधिकारियों को हिरासत में ले लिया और ‘ड्रग्स’ की बरामदगी दिखाकर गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि ये जवान मुंबई के खार पुलिस स्टेशन के आतंकवाद निरोधक प्रकोष्ठ में तैनात थे। शुक्रवार की शाम को कलीना इलाके में एक जगह छापा मारा और इसके बाद डेनियल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। डेनियल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत फंसाने की धमकी दी थी।
पुलिसकर्मियों की करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में आ गई। बताया जा रहा है कि चारों को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। एक इंसान को झूठे केस में फंसाने की कोशिश करते पुलिस के जवानों का वीडियो सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि मुंबई पुलिस पर अब भरोसा नहीं है।
यह भी पढ़ें : CT स्कैन में मरीज की टांगों में दिखा कुछ ऐसा, हैरान रह गए डॉक्टर; फोटो वायरल
वीडियो पर आ रहे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सभी जगह पुलिस प्रशासन का यही हाल है और आम जन बेहाल हैं। एक ने लिखा कि आम इंसान को सीधा जेल भेजा जाता है और पुलिसकर्मी कुछ भी करें, बस सस्पेंड होते हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये है हमारी ईमानदार, कर्मठ और मेहनती मुंबई पुलिस। एक अन्य ने लिखा कि मुंबई पुलिस की छवि सबसे ठीक थी लेकिन अब ये पुलिस सबसे भ्रष्ट हो चुकी है।
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए धार्मिक मान्यताएं
36 mins agoहिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines