Dancer Viral Video : मुंबई के रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर डांस के अश्लील वीडियो बनाकर शेयर करना एक डांसर को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो शेयर करने वाली एक डांसर को RPF ने ना सिर्फ पकड़ लिया बल्कि उससे मांफी भी मंगवाई। स्टेशन, ट्रेन में अश्लील डांस करने वाली लड़की का अब माफी मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है।
मनीषा डांसर नाम की लड़की सार्वजानिक जगहों पर जाकर अश्लील डांस के वीडियो रिकॉर्ड करती है। उसके वीडियो पर कई बार विवाद हो चुका है। हालांकि शायद ही उसे कभी अपने वीडियो के विवाद के चलते पुलिस स्टेशन जाना पड़ा हो। पिछले दिनों वह मुंबई गई थी। मुंबई में उसने मरीन ड्राइव पर डांस किया, फिर वह ट्रेन में डांस करती दिखी और अंत में CSTM स्टेशन पर भी भोजपुरी गाने पर डांस की थी। वीडियो देखने के बाद लोग भड़क गए और इस कर कार्रवाई की मांग की थी।
अब माफी मांगती दिखी मनीषा डांसर
अब उसका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह RPF के जवानों के साथ खड़ी है और अपने कर्मों की माफी मांग रही है। मनीषा का कहना है कि उसने रेलवे स्टेशन पर डांस किया था, जो गलत है। वह अब कभी ऐसा नहीं करेगी। इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि मैं लोगों से भी अपील कर रही हूं कि रेलवे स्टेशन पर डांस ना करें।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वीडियो में माफी मांगने से ज्यादा ऐसा लग रहा है कि वह खुद को प्रमोट कर रही है और पुलिसवाले उसकी सुरक्षा में खड़े हैं। इस लड़की ने खूब ड्रामा किया है और इसकी खूब शिकायतें थीं लेकिन अब जाकर मुंबई में कार्रवाई हुई है। अच्छी बात है, कहीं भी हो लेकिन ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें : शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल, ऐसा रोज होता है: बच्चों ने खोली पोल
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कैसे इन लोगों को सार्वजनिक जगह पर कुछ भी करने की छूट मिल जाती है, कोई इन्हें कुछ कहता क्यों नहीं है? उधर एक लड़की ने माफी मांगी थी और फिर वह इसी तरह के वीडियो बना रही है। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह के लोगों को इसी से पॉपुलैरिटी मिलती है, इसीलिए वो और करते हैं लेकिन अब उन्हें सबक सिखाये जाने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
14 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
18 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines