मुंबई लोकल ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की डांस कर रही है। डांस कर रही लड़की के बगल में एक GRP जवान खड़ा है। कुछ देर बाद वह खुद लड़की के साथ डांस करने लगा। हालांकि जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लड़की के साथ ठुमके लगाना उसे भारी पड़ गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला आरक्षित कोच में एक लड़की डांस कर रही है, कोच में अन्य महिलाएं मौजूद हैं जो सीट पर बैठी हुई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात एक GRP जवान भी वीडियो में दिखाई दे रहा है। लड़की को डांस करता देख वह खुद भी डांस करने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
लड़की के साथ वर्दी में और ड्यूटी पर डांस करना होम गार्ड को भारी पड़ गया है। GRP ने अब होमगार्ड के खिलाफ डिफ़ॉल्ट रिपोर्ट दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) अब होम गार्ड एसएफ गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एसएफ गुप्ता को 8 दिसंबर को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था, और एक डिफ़ॉल्ट रिपोर्ट दायर की गई है।
ट्रेन में लड़की के साथ डांस करने का वीडियो 6 दिसंबर का बताया जा रहा है जब महिला सुरक्षा के लिए होमगार्ड की नाइट एस्कॉर्ट ड्यूटी लगी थी। वीडियो चिंचपोकली और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच रिकॉर्ड किया गया था। जानकारी के अनुसार, लड़की और होमगार्ड के डांस का वीडियो, वीडियो में दिखाई दे रही लड़की की मां ने रिकॉर्ड किया था।
बता दें कि रात में ट्रेन से सफर करनी वाली महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षित डिब्बे में होमगार्ड की तैनाती की जाती है, हालांकि होमगार्ड एसएफ गुप्ता अपनी ड्यूटी भूल डांस में मस्त हो गए, जिसके बाद अब उनपर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines