हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video : TTE ने मांगा टिकट तो करने लगे गुंडई, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पैर पकड़कर मांगी माफी

Mumbai Local AC Train :  मुंबई लोकल ट्रेन में AC का टिकट नहीं होने पर टीटीई ने जब जुर्माना लगाया तो एक यात्री ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद सामने आए वीडियो में शख्स पैर पकड़कर माफी मांगता दिखाई दिया।

विज्ञापन

Mumbai Local AC Train :  मुंबई में 15 अगस्त को कुछ लोगों ने AC लोकल ट्रेन में टिकट चेक कर रहे टीटीई के साथ मारपीट की थी, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया गया था कि एसी लोकल ट्रेन में सवार यात्री के पास AC लोकल का टिकट नहीं था, उनके पास फर्स्ट क्लास का टिकट था, जब TTE ने जुर्माना लगाया तो उसने हमला कर दिया था। इसके कुछ ही देर बाद यात्री पैर पड़कर माफी मांगता दिखाई दिया और लिखित में भी माफीनामा जमा किया है।

मुख्य टिकट निरीक्षक जसबीर सिंह ने मुंबई एसी लोकल ट्रेन में प्रथम श्रेणी के टिकट पर यात्रा कर रहे तीन यात्रियों को पकड़ा। जब हमने उन पर जुर्माना लगाया तो उसमें से एक अनिकेत भोसले नाम का शख्स बहस करने लगा और और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी बीच ट्रेन बोरीवली पहुंच गई और मैं उसे लेकर ट्रेन से उतारने लगा तो उसने मना कर दिया। उसने मेरे साथ मारपीट की, मेरी वर्दी फाड़ दी और इससे यात्रियों से वसूले गए 1500 रुपये भी गायब हो गए।

कुछ ही देर में पहुंची RPF और फिर…

इसके बाद कुछ देर तक ट्रेन रुकी रही, मैंने RPF को बुला लिया और नालासोपारा स्टेशन पर उन्हें पकड़ लिया गया। हम उसके ऊपर केस दर्ज करना चाहते थे लेकिन तब उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली और माफी मांगी। उसने यह भी कहा कि माफी मांगने के साथ नुकसान की भरपाई भी करूंगा। अगर केस दर्ज हो गया तो मैं भविष्य में काफी मुश्किल में आ जाऊंगा। जसबीर सिंह के अनुसार, हम सभी ने उससे लिखित माफीनामा लिया और फिर चेतावनी देखकर उसे जाने दिया।

विज्ञापन


अब आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी टीटीई के साथ बहस कर रहा है और हमला कर रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में वह RPF और अन्य अधिकारियों के पैरों को पकड़ कर माफ कर देने की गुहार लगा रहा है। DPRO की तरफ से बताया गया कि शख्स ने माफी मांगी, इसके बाद उसके ऊपर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। यात्रियों से अनुरोध है कि वह स्टाफ के साथ बदतमीजी ना करें, ऐसा करने पर कार्रवाई हो सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola