Mumbai Local Train Viral Video: मुंबई में लोकल ट्रेन को लाइफ लाइन कहा जाता है। बड़ी संख्या में लोग लोकल ट्रेन से सफर करते हैं। कुछ घटनाओं को छोड़ दें तो इस लोकल ट्रेन में यात्रियों की एकजुटता देखते ही बनती है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं और मुंबईकरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मिलकर एक ट्रेन को उठाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया गया कि एक शख्स ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में आ गया था। वह फंस गया था, उसे बचाने की कोशिश हो रही थी। कुछ लोगों ने कहा कि ट्रेन थोड़ी सी उठानी पड़ी।
स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई थी, सारे यात्री ट्रेन से उतर गए और सबने मिलकर जोर लगाकर ट्रेन को उठाने की कोशिश की। बताया गया कि ट्रेन को लोगों ने मिलकर जितना जरूरत थी, उतना उठा लिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Person got caught under the train, crowd pushes off the train and pulls them out. [SFW]
byu/Cat_Of_Culture innavimumbai
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि इसीलिए तो मैं मुंबई से प्यार करता हूं। एक अन्य ने लिखा कि मुंबई में यह सब छोटी घटनाएं हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर कुछ लोग इसे बड़ी बना देते हैं। एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली और मुंबई के यात्रियों के बीच जमीन और आसमान का अंतर है। दिल्ली वाले मार पिटाई कर वायरल होते हैं और मुंबई वाले अपनी हरकतों से वायरल होते हैं।
एक अन्य ने लिखा कि मुंबई के लोगों की यही बात हमें अच्छी लगती है। एक ने लिखा कि मुंबई में इतनी मुसीबत होने के बाद भी अगर लोग वहां रहते हैं तो कुछ तो अच्छा होगा ही ना? एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुंबई के लोगों की बात अलग है, वहां के जैसे लोग शायद ही कहीं और मिलें।
यह भी पढ़ें : Video : आखिर लोगों ने निकाल ही लिया टायर किलर का ‘इलाज’, देखती रह गई पुलिस
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह का वीडियो सामने आया है। इससे पहले भी कई जगहों पर लोगों की जान बचाने के लिए लोग ट्रेन उठाते दिखाई दे चुके हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines