नई दिल्ली। आईपीएल की सबसे सफल मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी अब विदेशी लीग में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फ्रेंचाइजी ने अब 2 नई टीमें लॉन्च कर दी हैं। दोनों नई टीमें यूएई और साउथ अफ्रीका में धमाल मचाती दिखेंगी।
टीमों के नाम का हुआ ऐलान
यूएई की टी20 लीग में अपनी टीम का नाम MI फ्रेंचाइजी ने ‘MI अमिरात’ रखा है, जबकि साउथ अफ्रीका की टी20 लीग में अपनी टीम का नाम ‘MI केपटाउन’ रखा गया है। आपको बता दें कि यह दोनों टीमें और आईपीएल की मुंबई इंडियंस सभी एक ही MI फैमिली का हिस्सा हैं।
और पढ़िए –‘कोई फर्क नहीं पड़ता…’, एशिया कप से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बयान
नीता अंबानी ने दिया ये बयान
रिलायंस इंड्रस्टी की डायरेक्टर नीता अंबानी ने टीमों के लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि मुझे यकीन है कि दोनों नई टीमें समान तरह से आगे बढ़ेंगी और एमआई की वैश्विक क्रिकेट विरासत को और अधिक ऊंचाई तक लेकर जाएंगी।
और पढ़िए – मुंबई छोड़ेंगे अर्जुन तेंदुलकर, अब इस टीम के लिए खेलने की संभावना
जल्द होगी खिलाड़ियों की नीलामी
आपको बता दें कि यूएई और साउथ अफ्रीका दोनों ही टी20 लीग का आगाज अगले साल जनवरी में हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लीग के लिए प्लेयर्स की नीलामी अगले कुछ सप्ताह में हो सकती है।
इन फ्रेंचाइजी ने भी खरीदीं टीमें
साउथ अफ्रीका में शुरू होने वाले नए टी 20 लीग में मुंबई इंडियंस सहित आईपीएल की 6 फ्रेंचाइजियों ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग में टीम खरीदी है। इस लिस्ट में मुंबई के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपरजायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली शामिल है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines