विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में…
Author: Mohd Tahleel Chaudhary
2026-02-27 18:21:35
शहर में एक विदेशी महिला ट्रैवलर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. महिला ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी.
महिला ने बताया कि वह पिछले दो महीनों से भारत में रह रही हैं और उनका अनुभव अब तक काफी अच्छा रहा है. लोगों का व्यवहार उन्हें ज्यादातर अच्छा और स्वागत करने वाला लगा. लेकिन मुंबई में उनके साथ पहली बार ऐसा बुरा अनुभव हुआ.
महिला के मुताबिक, कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे और बार-बार मना करने के बावजूद उनके साथ तस्वीरें लेने की ज़िद कर रहे थे. वे करीब 15 मिनट तक पीछे-पीछे घूमते रहे. महिला ने कहा कि वह बहुत असहज महसूस कर रही थीं और आखिर में उन्हें दूरी बनाने के लिए उन लोगों को धक्का देना पड़ा.
वीडियो में महिला ने कहा, “ना का मतलब ना होता है. आपकी सुरक्षा और आराम सबसे जरूरी है.”
इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines