Mumbai Thief Kissed Woman: मुंबई के एक चोर का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है, जिसके बारे में जानकर पुलिस भी चौंक गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आपबीती सुनाई। महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि एक शख्स उसके फ्लैट में चोरी करने आया। उसने कैश, ज्वैलरी, ATM कार्ड आदि मांगा, लेकिन उसके पास इनमें से कुछ नहीं था तो वह उसे Kiss करके फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत लेकर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर लूटपाट की कोशिश और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हालांकि आरोपी को नोटिस देकर रिहा कर दिया गया, लेकिन इस मामले को जानकर पुलिस हैरान है। वहीं लोगों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
घर में घुसकर अंदर से बंद कर लिया दरवाजा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना 3 जनवरी की है। पीड़िता मलाड के कुरार इलाके में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर अकेली थी कि एक शख्स आया और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। वह डर गई और उसने युवक से पूछा कि वह क्या चाहता है? शख्स ने कहा कि उसके पास जो भी कैश, गहने, क्रेडिट या डेबिट कार्ड है, चुपचाप हवाले कर दे नहीं तो वह उसका बुरा हाल कर देगा। महिला ने शख्स से कहा कि उसके पास इनमें से कुछ नहीं है तो वह शख्स उसके पास आया और किस करने लगा। महिला ने खुद को उससे छुड़ाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह उसके चंगुल से छूट नहीं पाई। शख्स उसे चूमता रहा, अश्लील हरकतें करता रहा और फिर अचानक खिड़की से कूदकर भाग गया।
यह भी पढ़ें:128 मौत का जिम्मेदार कौन? 800000 बेघर, 9 घंटे में 150 झटके; तिब्बत में भूकंप से तबाही की Inside Story
आरोपी बेरोजगार, नहीं मिला आपराधिक रिकॉर्ड
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने किसी तरह खुद को संभाला और पहले अपने पति को फोन किया। जब पति आ गए तो वह उनके साथ कुरार पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने उसकी शिकायत लेकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने भी शिकायत पर एक्शन लेकर 3 जनवरी की शाम को ही आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह मलाड इलाके का ही रहने वाला है। आजकल बेरोजगार है और अपने परिवार के साथ रहता है। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं है। इसलिए पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:हेलीकॉप्टर क्रैश में बलिदान सुधीर यादव की इनसाइड स्टोरी; कानपुर से कनेक्शन, पत्नी पटना में जज
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
11 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
14 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
18 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines