आजकल सोशल मीडिया पर अक्सर विवाद और बहस से जुड़ी खबरें ही वायरल होती हैं, लेकिन इसी बीच मुंबई की सड़कों से ईमानदारी की एक ऐसी दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इंटरनेट का दिल जीत लिया है. एक व्यस्त सीईओ की डिजिटल पेमेंट से जुड़ी एक छोटी सी लापरवाही और उसके बाद मुंबई के एक ऑटो-रिक्शा चालक की बेमिसाल ईमानदारी की यह कहानी इस समय सोशल मीडिया पर हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है.
यह पूरी घटना एक लिंक्डइन पोस्ट के जरिए दुनिया के सामने आई है, जिसे पढ़कर लोग इस ऑटो ड्राइवर अल्ताफ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
एक झटके में खाते में चले गए 15,682 रुपये
लिंक्डइन पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, पेशे से सीईओ शुभम गुने ने मुंबई में सफर करने के बाद ऑनलाइन पेमेंट से ऑटो ड्राइवर को किराया ट्रांसफर किया. लेकिन जल्दबाजी और ध्यान भटकने के कारण, डिजिटल पेमेंट करते समय उनसे एक बड़ी चूक हो गई. उन्होंने किराए की मामूली रकम की जगह गलती से 15,682 रुपये ड्राइवर के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए. उसके ऑटो का किराया 156 बना था, जिसकी जगह गलती से इतनी बड़ी रकम चली गई.
फिर क्या हुआ?
इसके बाद गुने ने लिखा कि मैंने पेमेंट करने के बाद मोबाइल की स्क्रीन भी नहीं देखी और तुरंत सीढ़ियां चढ़कर अंदर चला गया. क्योंकि मैं एक मीटिंग को लेकर जल्दी में था. जब मीटिंग में बाद मैं बाहर आया तो देखा कि वह ऑटो रिक्शा वाला वहीं खड़ा है, जहां उसने मुझे छोड़ा था. फिर ऑटो वालों ने बताया कि मैंने ज्यादा पैसे ट्रांसफर कर दिए.
डिजिटल पेमेंट के इस दौर में एक बार अनजान व्यक्ति के खाते में पैसा चला जाए, तो उसे वापस पाना बेहद मुश्किल और सिरदर्दी भरा काम होता है. लेकिन ऑटो ड्राइवर ने किसी लालच, आनाकानी या हिचकिचाहट के पूरी की पूरी रकम यानी 15,682 रुपये यात्री को तुरंत वापस कर दिए. ड्राइवर ने जरा सा भी लालच नहीं दिखाया और सिर्फ अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी.
इंटरनेट पर तारीफों की बाढ़
इस सुखद अनुभव को जब यात्री ने लिंक्डइन पर पोस्ट करके उस ऑटो ड्राइवर के प्रति अपना आभार जताया, तो यह कहानी देखते ही देखते वायरल हो गई. हजारों की संख्या में यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि रोजमर्रा की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसी ईमानदारी देखने को मिलना बेहद दुर्लभ है. वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि इस रिक्शेवाले के इस कदम ने एक बार फिर समाज में मानवता और अच्छाई पर उनका विश्वास मजबूत कर दिया है.
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
16 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
21 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines