Mukhtar Ansari Vikas Dubey Trends On X: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को सुपुर्द ए खाक किया जा चुका है। अंतिम यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिली। सामने आए वीडियो में अनियंत्रित भीड़ दिखाई दी, भगदड़ हुई जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया। हजारों की संख्या में भीड़ मुख्तार की यात्रा में शमिल हुई, जिसके कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विकास दुबे भी ट्रेंड कर रहा है।
मुख्तार अंसारी के जनाजे में उमड़ी भारी भीड़
मुख्तार अंसारी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अपने गुनाहों की सजा काटते हुए ही मुख्तार अंसारी की मौत हुई है, हालांकि परिवार इसे हत्या बता रहा है। आपराधिक रिकॉर्ड होने के नाते एक तरफ कुछ लोग उसकी मौत पर खुशी जता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि मुख्तार अपने क्षेत्र के लोगों के लिए मसीहा या रॉबिन हुड था। जनाजे में उमड़ी भीड़ को देखकर सोशल मीडिया पर लोग इसकी तुलना विकास दुबे से कर रहे हैं।
X पर क्यों ट्रेंड हो रहा है विकास दुबे?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई लोगों ने विकास दुबे को लेकर पोस्ट किया है। लोगों का कहना है कि विकास दुबे भी एक अपराधी और नेता था लेकिन उसके गुनाह को देखने के बाद लोगों ने उसकी अंतिम यात्रा से दूरी बना ली थी। हालांकि मुख्तार अंसारी के बड़े आपराधिक रिकॉर्ड के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में लोग क्यों शामिल हुए?
वहीं इसके जवाब में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि 5 बार के विधायक, राजनीतिक परिवार, नाना ब्रिग्रेडियर, दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, चाचा उपराष्ट्रपति थे, मुख्तार सिर्फ अपराधी नहीं था। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अपराधियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करना चाहिए। अपराधी के जनाजे में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को देखकर चिंता हो रही है।
यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर रील बनाने को कहां लेट गई लड़की? लोग बोले- हवाई अड्डे तक पहुंच गया ये वायरस?
बता दें कि मुख्तार अंसारी के परिवार ने आरोप लगाया है कि मुख्तार को जहर देकर मारा गया है। अंसारी के बड़े भाई ने सरकार, प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अफजल अंसारी ने कहा है कि हमने किसी को नहीं बुलाया था, हमारा परिवार ऐतिहासिक परिवार है, दूर-दूर तक रिश्तेदार और चाहने वाले लोग हैं, मुख्तार की मौत सुनकर लोग सहानुभूति के लिए यहां तक चलकर आए हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines