Mughals History: मुगलों ने कई सौ सालों तक हमारे देश में राज किया, इस दौरान उन्होंने देश में कई अच्छी चीजों का निर्माण भी कराया। वो इमारते आज भी देश की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। लेकिन दूसरी तरफ मुगलों के जीवन को लेकर भी कई सवाल उठते हैं, जिसमें उनका रहन सहन, हरम की कहानियां, मुगलों की क्रूरता के किस्से शामिल हैं। मुगल बादशाह शाहजहां को लेकर एक दावा किया जाता है कि वो ऐसा राजा था कि उसने अपनी ही बेटी से शादी कर ली थी।
कई इतिहासकारों का ये मानना है कि शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा से शादी की थी। ये फैसला उन्होंने अपनी बेटी को अपने पास रखने के इरादे से लिया था। कुछ लोगों का ये भी मानना है कि पत्नी की मौत के बाद वो अपना दिमागी संतुलन खो बैठा था।
शाहजहां ने की अपनी ही बेटी से शादी
जहां एक तरफ ताज महल का जिक्र आता है कि वो शाहजहां ने अपनी पत्नी की मुहब्बत में बनवाया था। तो दूसरी तरफ एक कहानी ये भी निकलकर सामने आती है कि शाहजहां ने अपनी सगी बेटी से ही निकाह कर लिया था। जिस पत्नी की याद में शाहजहां ने ताजमहल का निर्माण कराया था उसी की मौत के बाद अपनी बेटी से भी निकाह किया। कुछ इतिहासकारों का ये मानना है कि ये फैसला शाहजहां ने इसलिए लिया क्योंकि जहांआरा मुमताज की तरह ही दिखती थी।
ये भी पढ़ें… कौन थे छत्रपति संभाजी? औरंगजेब की नींद उड़ाई, नहीं हारी कोई लड़ाई; विक्की कौशल की ‘छावा’ दिखाएगी पूरी कहानी
शाहजहां अपनी बीबी की जुदाई सहन नहीं कर पाया तो उसने मुमताज की तरह दिखने वाली अपनी बेटी से ही शादी कर ली। हालांकि कुछ लोगों का ये भी मानना है कि मुमताज की मौत के बाद शाहजहां अपना दिमागी संतुलन खो चुका था, हालांकि इस बात पर कई मतभेद हैं।
14वीं संतान की डिलीवरी में हुई मुमताज की मौत
शाहजहां के 14 बच्चे थे, 14वें बच्चे की डिलीवरी के समय ही मुमताज की मृत्यु हो गई थी। इस दौरान जहांआरा महज 17 साल की थी। कहा जाता है कि जहांआरा ने इस शादी पर कोई आपत्ति नहीं जताई क्योंकि वह भी अपने पिता की स्थिति से बहुत परेशान थी। जहांआरा को एक प्रतिभाशाली शहजादी माना जाता है जिसको राजनीति के बारे में भी बहुत समझ थी। कहा जाता है कि औरंगजेब भी अपने पिता की हरकतों से परेशान था जिसकी वजह से शाहजहां को कारावास और उनके अपने भाई दारा शिकोह की हत्या कराई गई थी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines