उत्तराखंड के इस गांव में MS Dhoni ने सेलिब्रेट किया पत्नी साक्षी का बर्थडे, टीम इंडिया से सरप्राइज की उम्मीद

MS Dhoni Wife Sakshi Birthday Video Viral: इस खास बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

image (5)

MS Dhoni Wife Sakshi Birthday Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का आज 35वां जन्मदिन है। इस खास मौके को साक्षी धोनी ने अपने पति एमएस धोनी और बेटी जीवा के साथ सेलिब्रेट किया है। इस खास बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एमएस धोनी को पत्नी और बेटी के साथ खास पल बीताते हुए देखा जा सकता है, जिसमे वो बहुत ही खुश दिखाई दे रहें हैं।

विज्ञापन

बर्थडे का वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो में साक्षी बेटी जीवा के साथ केक पर विश मांगते, फिर केक काटते दिखाई दे रही हैं। वहीं, उनके बगल में खड़े क्रिकेटर धोनी केक कटिंग पर तालियां बजाते दिखाई दे रहें हैं। इस वीडियो में जीवा के एक और बच्चा खड़ा दिखाई दे रहा है, जो यकीनन उनके परिवार का कोई सदस्य ही होगा। सोशल मीडिया पर साक्षी के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो को लोग बहुत ही पसंद कर रहे हैं। इस वीडियों अब तक मिलियन्स में देखा जा चुका है।

विज्ञापन

टीम इंडिया से सरप्राइज की उम्मीद

बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड के अल्मोडा जिले में स्थित सुरम्य गांव ल्वाली में फेमिली वकेशन मना रहे हैं। साक्षी धोनी आज अपने जन्मदिन पर एक खास सरप्राइज की उम्मीद कर रही हैं, क्योंकि टीम इंडिया अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल का मैच खेल रही है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा का रिकोर्ड

मालूम हो कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी है। 1983 और 2011 के फाइनल में भी टीम इंडिया टॉस हारकर ही मैच जीती थी। आज के मुकाबले में रोहित शर्मा के नाम 11 मैचों में 597 रन हो गए है। इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के नाम था।\

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ