Indian Cricketer look As Monk AI Images : प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। करोड़ों लोग इसमें शामिल होने वाले हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग महाकुंभ के संगम में दुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। लाखों साधु, संतों का जमावड़ा लगा हुआ है। नए लोग दीक्षा और पिंडदान कर नागा साधु और संन्यासी बन रहे हैं। हाल ही अभिनेत्री मामला कुलकर्णी भी महामंडलेश्वर बन गईं। इसी बीच AI द्वारा बनाई गई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दिखाया गया है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी साधु होते तो कैसे दिखते?
इंस्टाग्राम पेज @thebharatarmy पर भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों की AI-जनरेटेड फोटो शेयर की गई है। फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, “जब महाकुंभ से क्रिकेटरों से मिलता है।” इसमें एमएस धोनी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और कई अन्य खिलाड़ियों की तस्वीरें शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें 23 जनवरी, 2025 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई थीं। तब से इस फोटो को एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। हजारों लोगों की इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यहां देखें फोटो
तस्वीर देखने के बाद आ रहे लोगों के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैं तो विराट कोहली का अवतार देखकर हंसी नहीं रोक पा रहा हूं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हे भगवान! ये क्या हो रहा है? सारे के सारे क्रिकेटर बाबा बन गए तो क्या होगा? एक अन्य ने लिखा कि सब सही है पर श्रेयश भाई को युसूफ पठान जैसा बना दिया है। एक अन्य ने लिखा कि इन फोटो को देखकर मेरी हंसी नहीं रुक रही है।
यह भी पढ़ें : 5 साल पिता जहां थे Watchman, बेटे ने उसी लग्जरी होटल में कराया डिनर, वायरल हुआ पोस्ट
एक अन्य ने लिखा कि भाई हमें महाकुंभ में इनकी जरूरत नहीं है। इन मनोरंजनकर्ताओं को हमारा मनोरंजन ही करने दीजिए। एक ने लिखा कि ये सेलिब्रिटीज कहते हैं कि कृपया दिवाली पर पटाखे न जलाएं, पर्यावरण बचाएं। एक अन्य ने लिखा कि विराट कोहली को ऐसा क्यों बनाया है? मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें देखकर शांत रहूं या गुस्सा करूं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines