हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP Weather: मध्य प्रदेश में खत्म नहीं हो रही ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी का असर

विज्ञापन
mp weather update today winter

MP Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। जिससे मध्य प्रदेश में हल्की ठंड का असर बना हुआ है। प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में हल्की गिरावट जारी है। क्योंकि उत्तर की तर्फ से आ रही तेज सर्द हवाओं के चलते लोगों को ठंड का पूरा एहसास हो रहा है। फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि इसी तरह ठंड पड़ने की पूरी संभावना है।

और पढ़िए –MP Weather: मध्य प्रदेश में तेजी से बदल रहा मौसम, ठंडक बरकरार, धूप भी चुभ रही

हवाओं ने बढ़ाई ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। जिससे 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की पूरी संभवनाएं हैं। ऐसे में प्रदेश में महाशिवरात्रि तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है, क्योंकि 15 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका असर पूरे मध्य प्रदेश में पड़ेगा। वहीं अब तक ठंड पूरी तरह से गयी नहीं है।

विज्ञापन

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक अभी प्रदेश के तापमान में कुछ दिनों तक और गिरावट होगी। जिससे दिन और रात का तापमान कम होगा। 18 फरवरी तक प्रदेश में हल्की ठंड का असर बना रहेगा। फिलहाल पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 22 डिग्री बना हुआ है। इसके अलावा उमरिया, बैतूल, भोपाल, दतिया, धार, गुना, रायसेन, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सागर में भी तापमान रात में 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। जिससे लोगों को ठंड का पूरा एहसास हो रहा है।

और पढ़िए –MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी से गिरेगा तापमान

विज्ञापन

आखिरी हफ्ते में शुरू होगा गर्मी का दौर

फिलहाल कई जिलों में तापमान 10 से 15 डिग्री तक बना हुआ है। जिससे ठंड ज्यादा तो नहीं पड़ रही, लेकिन ठंड का असर कम भी नहीं हुआ है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि पहाड़ों की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं में जैसे ही कमी आएगी वैसे ही तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिसके बाद ठंड का असर पूरी तरह से कम हो जाएगा और गर्मी का दौर शुरू होगा।

और पढ़िए –मौसम  से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola