हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Weather: मध्य प्रदेश में फरवरी में ही तेज गर्मी, तापमान 34 डिग्री के पार

विज्ञापन
madhya pradesh hot summer february

MP Weather: फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही तापमान 34 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। जबकि कई जिलों में तो तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। जिससे यहां रात में गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम इसी तरह का रहेगा।

फरवरी में बढ़ी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के आखिरी हफ्ते तक प्रदेश में तेज गर्मी शुरू हो जाएगी। जबकि मार्च के पहले हफ्ते में ही लू चलने जैसे आसार बनेंगे। राजगढ़, सिवनी और नरसिंहपुर जिले में सबसे ज्यादा गर्मी रही। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम में इसी तरह से उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। लेकिन मार्च में दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी।

तेजी से बढ़ रहा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, जिससे तापमान बढ़ेगा और गर्मी शुरू हो जाएगी। फिलहाल हर जिले के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। राजधानी भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। जबकि राजगढ़ जिले में तो तापमान 37 डिग्री के पास पहुंच गया, इसके अलावा सिवनी, खरगोन, खंडवा, रतलाम जिलों में तापमान 34 डिग्री के आसपास रहा।

विज्ञापन

ठंड का दौर खत्म

मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में ठंड का दौर पूरी तरह से खत्म हो गया है। हालांकि सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड का एहसास जरूर होता है, लेकिन अब गर्म कपड़ों को पहनने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के आखिरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। मार्च से गर्मी का असर तेज हो जाएगा। जिसके बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola