MP Weather: पहाड़ों पर फिर से शुरू हुई बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश कई जिलों में तापमान एक बार फिर 4 डिग्री तक गिर गया। जिससे कई जिलों में ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। हालांकि ठंड का असर अब उतना ज्यादा नहीं दिख रहा है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अभी कुछ दिनों तक एमपी में दिखेगा।

कई जिलों में तापमान 10 डिग्री तक

बुधवार की रात मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री तक दर्ज किया गया। जिससे इन जिलों में रात में ठंड का असर देखने को मिला। वहीं बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे ज्यादा तापमान नरसिंहपुर जिले में 15 डिग्री दर्ज किया गया। यानि अभी एमपी में हल्की ठंड का असर बना हुआ है।

अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। एक दम से न तो पारा ऊपर चढ़ेगा और न ही नीचे आएगा। तापमान ऊपर नीचे होता रहेगा, लेकिन कड़ाके की ठंड का दौर अब नहीं आएगा, हां हल्की ठंड जरूर बनी रहेगी। क्योंकि गुरुवार को देश के उत्तरी हिस्से में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों तक तापमान में मामूली इजाफा होगा। जब यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस वहां से क्रॉस हो जाएगा तब मध्य प्रदेश में फिर हल्की ठंड बढ़ेगी।

फरवरी के आखिरी हफ्ते में आएगी गर्मी

मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में गर्मी आएगी। जबकि मार्च के आखिरी हफ्ते से लू चलने के हालात बन जाएंगे। यानि मध्य प्रदेश में ठंड का असर अभी कुछ दिनों तक बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि जिस तरह से इस बार ठंड का दौर लंबा चला है, उसी तरह से गर्मी का दौर भी लंबा चलने के पूरे चांस है। क्योंकि वेदर सिस्टम ऐसा ही बन रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ