MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, मौसम विभाग के मुताबिक आज से प्रदेश के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा, राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, जबलपुर सहित अन्य कई जिलों में तापमान 8 डिग्री तक गिर सकता है, ऐसे में ठंडी और तेज हवाओं के चलते कंपकंपाहट बढ़ सकती है, हालांकि दोपहर के बाद धूप निकलने से राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन शाम तक मौसम फिर ठंडा हो जाएगा।
उत्तर की तरफ से तेज हुई सर्द हवाएं
उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाएं अब तेज हो गई हैं, पाकिस्तान से आ रही हवाएं हिमालय के ऊपर सक्रिय हो चुकी है, जिसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है, यही वजह है कि सुबह और शाम के वक्त हवाओं का रुख तेज हो जाता है, जिससे सुबह और रात के तापमान में अब तेजी से गिरावट हो रही है, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश कई जिलों में तापमान 6 डिग्री से नीचे चल गया।
ग्वालियर-चंबल में ठंड की एंट्री
ग्वालियर-चंबल अंचल में भी ठंड की एंट्री हो चुकी है, बीते 24 घंटे के दौरान ग्वालियर सहित आसपास के कई जिलों का तापमान 6 डिग्री से नीचे आ गया, ग्वालियर में कल रात का तापमान 6 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, इसके अलावा भिंड, मुरैना और शिवपुरी जिले में भी तापमान नीचे आया, वहीं जबलपुर और बालाघाट जिले में भी तापमान 6 डिग्री के नीचे आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, इंदौर में भी जल्द ही तापमान 8 डिग्री तक आ जाएगा, जिससे प्रदेश में दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होगा।
बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश का मौसम तेजी से नीचे गिरेगा, क्योंकि अब हिमालय की तरफ से आ रही हवाओं के चलते एक स्ट्रॉग वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है, फिलहाल प्रदेश में तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच है, हालांकि आज से इसमें तेजी से गिरावट देखी जाएगी, जिससे सर्दी भी महसूस की जा सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि लानिना की परिस्थिति भी सक्रिय है जिसे सर्दी का असर पड़ा है, नवंबर में मध्य में तापमान 22 साल में सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। हालांकि प्रशांत महासागर के समुद्री सतह पर लगातार बदल रहे मौसम प्रणाली का असर मध्यप्रदेश में दिखेगा।
पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिली है, बैतूल और धार जिले में तो तापमान 2 डिग्री के पास पहुंच गया, जबकि रायसेन, पचमढ़ी, नौगांव, ग्वालियर, उमरिया जिले का तापमान भी 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज से तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines