MP News: विपिन श्रीवास्तव। चुनावी साल में मध्यप्रदेश के नेताओं के भी बाबाओं के दरबार में पर्चे बन रहे हैं। बागेश्वर बाबा की तरह 32 साल से दरबार लगाकर पर्चा बनाने वाले दतिया के पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पंडित गुरुशरण शर्मा यानि पंडोखर सरकार का दरबार राजधानी भोपाल में लगा हुआ है। उन्होंने भोपाल में एक पर्चा बनाकर बीजेपी के सीनियर विधायक कुर्सी खतरे में बताई है।
और पढ़िए –Valentine Day 2023: वैलेंटाइन डे पर गहलोत सरकार ने युवाओं की दी सौगात, जानें…
करण सिंह वर्मा को लेकर किया दावा
पंडोखर बाबा ने भोपाल में सोमवार को दरबार में पर्चा बनाकर मध्य प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री और इच्छावर से बीजेपी विधायक करण सिंह वर्मा की कुर्सी पर विधानसभा चुनाव 2023 में खतरा बताकर भविष्यवाणी की है । पंडोखर सरकार ने दिव्य दरबार में इछावर क्षेत्र के युवा नेता अजय सिंह पटेल के लिए भविष्यवाणी की है।
युवा नेता की पर्ची निकाली गई थी
दिव्य दरबार में इछावर विधानसभा के युवा नेता अजय सिंह पटेल की भी पर्ची निकाली गई। पर्ची में देखकर पंडोखर बाबा ने दावा किया है कि अजय सिंह पटेल विधानसभा चुनाव जीतेंगे। उन्हें एमपी के इछावर विधानसभा से अगर टिकट मिलता है तो वो 10 हजार 50 वोटों से चुनाव जीतेंगे। खास बात यह है कि ये सवाल अजय सिंह के भाई ने दरबार में पूछा था। जिन्हें मीडिया के एक व्यक्ति द्वारा बिना किसी पहचान वाले व्यक्ति को दरबार से अचानक उठाकर पंडोखर सरकार के सामने लाया गया था।
दावा किया गया कि अजय सिंह नेता पटेल को इछावर विधानसभा से टिकट मिलता है, तो वह 10050 वोटों से चुनाव जीत जाएंगे। ये भी लिखा कि 10 अगस्त 2022 से अजय सिंह का अच्छा समय शुरू हो गया है या तो साल 2023 या साल 2028 का विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की संभावना है और टिकट मिला तो जीतने का योग बनता है। अब पंडोखर बाबा के इस दावे की चर्चा मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में शुरू हो गई है।
बीजेपी के सीनियर विधायक हैं करण सिंह वर्मा
बता दें कि करण सिंह वर्मा बीजेपी के सीनियर विधायक हैं। 2008 की शिवराज सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था। वह सीएम शिवराज के गृह जिले सीहोर की इच्छावर विधानसभा सीट से विधायक हैं। करण सिंह वर्मा 2018 में सातवीं बार विधायक चुने गए हैं। वह शिवराज सरकार में कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines