Video : 'मेरे पापा को जेल में बंद करो', 5 साल के बच्चे की शिकायत सुन थाना प्रभारी चौंके

MP Viral Video : मध्य परेश के धार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा पुलिस थाने पहुंचकर अपने ही पिता की शिकायत करने लगा। बच्चे की शिकायत सुनकर पुलिसवाले भी चौंक गए।

Dhar Police Viral Video

MP Viral Video : एक समय था जब बच्चे पुलिस के नाम से ही डरते थे। मम्मी पुलिस का डर दिखाकर खाना तक खिला दिया करती थीं, लेकिन आज का समय ऐसा है कि छोटे-छोटे बच्चे खुद मां-बाप की शिकायत लेकर पुलिस थाना पहुंच जाते हैं और कार्रवाई की मांग करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें मासूम बच्चा पुलिस थाने पहुंचकर अपने पापा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के धार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा पुलिस थाने में बैठा दिखाई दे रहा है। बच्चे के सामने थानेदार बैठे हैं। दोनों के बीच बातचीत हो रही है। थानेदार के पूछने पर बच्चे ने अपना नाम हसनैन बताया, जो अपने पिता इकबाल की शिकायत करने पहुंचा है।

विज्ञापन

बच्चे की शिकायत सुनकर हंस पड़े पुलिसवाले

बच्चे की मासूमियत देखकर पुलिसवालों ने उसकी शिकायत सुनी और हंस पड़े। बच्चे का कहना था कि उसके पिता सड़क पर घूमने नहीं देते। नदी के किनारे जाने नहीं देते हैं। इसलिए उन पर कार्रवाई करो। उन्हें जेल में बंद कर दो। बच्ची की तुलतुलाती आवाज में यहह बातें सुनकर थाने में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। बच्चे का यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इतनी उम्र में तो मैं पुलिस को देखते ही छुप जाता है। एक ये है कि थाने में बैठकर बाप की शिकायत कर रहा है। एक ने लिखा- मैंने सुना था कि आजकल बच्चे नहीं, बल्कि सीधे बाप पैदा हो रहे हैं, आज देख भी लिया। एक ने लिखा कि इस बच्चे की हिम्मत तो देखो, कैसे पुलिस वालों के सामने बैठकर अपने ही पिता की शिकायत कर रहा है।

विज्ञापन

वहीं जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हसनैन के पिता इकबाल के पास फोन पर फोन आने लगे। लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि आखिर मामला क्या है? इकबाल का कहना है कि मैं लोगों को जवाब देते-देते थक गया हूं, लगातार फोन आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ