MP Couple Men Group Thrashed Supermarket: मध्य प्रदेश के खंडवा में गुरुवार को एक मामूली दुर्घटना को लेकर एक सुपरमार्केट में कई लोगों ने कपल को कथित तौर पर पीट दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वायरल वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि शख्स और उसकी पत्नी को आरोपियों के पैर छूकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें कई सारे लोग प्रोफेसर को पीटते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, स्टाफ के सदस्य स्थिति को संभालने की कोशिश करते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पति-पत्नी सुपरमार्केट में आते हैं। इसी दौरान उनका पीछा करते हुए एक शख्स सुपरमार्केट में आ पहुंचता है और प्रोफेसर पर ताबड़तोड़ हमले करना शुरू कर देता है। इतना ही नहीं वहां पर मौजूद कई सारे लोग भी प्रोफेसर को पीटते हुए देखे जाते हैं। जानकारी के अनुसार, पत्नी को अपने पति की जान बचाने के लिए हमलावरों के पैर छूने के लिए मजबूर होना पड़ा।
ये भी पढ़ें: Viral Video: लड़की के बॉयफ्रेंड को कर दिया दूसरी गर्ल ने मैसेज, भरी क्लास में हो गई दोनों की भयंकर फाइट
पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर
वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि इस कपल की आरोपी व्यक्ति से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पति पर हमला करने के लिए सुपरमार्केट तक उनका पीछा किया। इस घटना को लेकर प्रोफेसर की पत्नी ने बताया कि उसके पति और एक आरोपी के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने उनका सुपरमार्केट में पीछा किया और उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान कपल को उनसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। यहां तक कि महिला को अपने पति की जान बचाने के लिए आरोपी के पैर भी छूने पड़े।
ये भी पढ़ें: Viral Video: बस में जेब काटने वाली महिलाओं की चप्पल से हुई पिटाई, महिला ने दे-दनादन जड़े थप्पड़
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस से संपर्क किया लेकिन अधिकारियों ने महिला अधिकारी की अनुपस्थिति का हवाला देकर शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर वे मामला दर्ज नहीं करते हैं, तो हम प्रधानमंत्री मोदी से संपर्क करेंगे और मामला पेश करेंगे।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines