MPBSE MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, जानें पास प्रतिशत और टॉपर
Edited By Niharika Gupta

MP Board 10th 12th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

MP Board 10th 12th Result 2023
MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज 25 मई को 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक करना होगा।
इस साल एमपी में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जिनका रिजल्ट बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 10वीं में 66.47 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। वहीं 12वीं में 58.75 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं।
एमपी बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। नतीजे भोपाल में एमपी बोर्ड मुख्यालय में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने जारी किए। मंत्री ने कहा कि कोरोना की वजह से जिन छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया था, इस कारण इस साल 12वीं के रिजल्ट प्रतिशतत में गिरावट आई है। एमपी बोर्ड 12वीं में सिर्फ 58.75 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं में छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा की मौली नेमा ने स्टेट टॉप किया है।
एमपी बोर्ड 10 वीं में इंदौर के मृदुल पाल ने प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर प्राची गड़वाल रहीं, कृति प्रभा, स्नेहा लोधी रही।
स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के परिणाम घोषित हो गए हैं। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 63.29% रहा है। छात्रों में 60.26% रहा और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47% रहा है। वहीं, हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम 55.28% रहा। लड़के 52% सफल रहा। 58.75 फीसदी छात्राएं सफल रहीं।
राज्य में एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की गई थी। राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा 3 घंटे तक चली थी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई और 2023 की 1 अप्रैल को समाप्त हुई। इस साल राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: