ट्रेन के नीचे गिरा कुत्ता, क्या बच पाई जान, कहां हुआ हादसा?

रेलवे स्टेशन पर एक शख्स चलती ट्रेन में अपने पालतू कुत्ते को चढ़ाने की कोशिश कर रहा था, तभी कुत्ता प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। घटना का वीडियो वायरल है। रेलवे अधिकारी ने बताया कहां का है मामला।

Jhansi Railway Station

चलती ट्रेन में इंसानों को चढ़ते और हादसे का शिकार होते तो आपने देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी जानवर के साथ ऐसा होते देखा है? एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन पर अपने पालतू कुत्ते के साथ चढ़ने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान कुत्ता ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। कहां का है यह मामला? क्या कुत्ता बच पाया?

वायरल वीडियो पर नाराजगी

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने शख्स पर जमकर नाराजगी जाहिर की। जानवर और खुद की जान जोखिम में डालने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने शख्स को खूब खरी-खोटी सुनाई। आखिर यह हादसा कहां हुआ? इसकी जानकारी रेलवे के एक अधिकारी ने दी है।

झांसी रेलवे स्टेशन की घटना

IRTS अधिकारी J. Sanjay Kumar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि यह घटना झांसी रेलवे स्टेशन पर हुई थी। उन्होंने लिखा, “घटना झांसी स्टेशन पर हुई। कुत्ता सुरक्षित है। ट्रेन रोक दी गई और कुत्ते को बचा लिया गया। कुत्ते कई लोगों के लिए परिवार के सदस्य या उससे भी बढ़कर होते हैं। कुत्ते को खोने से बेहतर है कि फर्स्ट एसी का टिकट खो दिया जाए।”

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, शख्स अपने कुत्ते के साथ स्टेशन पर था, तभी ट्रेन चल पड़ी। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कुत्ते की रस्सी पकड़कर उसे ट्रेन में चढ़ाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन रस्सी छूट गई और कुत्ता पटरियों पर गिर गया। इस दौरान ट्रेन चल रही थी, लेकिन तुरंत रोक दी गई। कुत्ता पूरी तरह सुरक्षित था।

क्या शख्स पर कोई कार्रवाई हुई?

रेलवे की ओर से शख्स पर कोई एक्शन लिया गया या कोई चेतावनी दी गई, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग शख्स की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि “कुत्ते की जान जोखिम में डालने से अच्छा था कि ट्रेन छोड़ दी जाती।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ