चलता फिरता बेड: चलते ट्रक में हेल्पर को लगी नींद तो ढूंढ निकाला यह गजब जुगाड़, Watch Video

Moving bed viral video,

Moving bed viral video

विज्ञापन

Moving bed on Truck: नींद ऐसी जरूरत है जिसके बिना आप नहीं रह सकते। यह अपने-अपने शरीर पर निर्भर होता है कि कोई 3 से 4 घंटे सोकर भी दिनभर एक्टिव रहता है तो कोई आठ घंटे की पूरी नींद लेने के बाद भी खुद को थका हुआ महसूस करता है। इंटरनेट पर इन दिनो एक ट्रक के नीचे लगे मूविंग बेड पर सोते व्यक्ति की वीडियो वायरल हो रही है।

तेज स्पीड में चल रहा ट्रक

दरअसल, यह करीब 10 टायर वाला बड़ा ट्राला है। वीडियो में यह सड़क पर चलता हुआ दिखाई पड़ रहा है। इसके बीच में जुगाड़ लगाकर बेड बनाया हुआ है। उसमें एक हेल्पर सोता हुआ दिख रहा है। ट्रक बड़ी तेज स्पीड में चल रहा है। ट्रक के बराबर में एक बाइक चल रही है, जिस पर सवार दो युवकों ने यह वीडियो बनाया है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/Cw4Iy7npI_r/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

लोग कर रहे अजीबो गरीब कमेंट

इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। नेटिजन्स इस वीडियो को शेयर कर रहें हैं। वीडियो को अब तक करीब 1200 से अधिक लोग कमेंट कर चुके हैं। कमेंट में लोग अजब-गजब कमेंट कर रहें हैं। एक ने कहा कि बेल्ट तो लगा लेता। किसी ने कहा एक करवट में बदल जाएगी इसकी जिंदगी।

इंटरनेट पर वीडियो ने मचाई धूम

वीडियो पर अब तक करीब 6 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। वीडियो को बड़ी संख्या में लोग शेयर कर रहे हैं। वीडियो किसी हाइवे का लग रहा है। ट्रक के टायरों के बीचोंबीच बेड बनाया गया है। लोहे के इस बेड में सोते हुए कोई गिरे नहीं इसके लिए आगे-पीछे दो एंगल लगाए हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ