Motorola Razr 40 Price Revealed: भारत में मोटोरोला रेजर 40 सीरीज जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस सीरीज में मोटोरोला रेजर 40 और मोटोरोला रेजर 40 शामिल होगा, जिसको भारत में 3 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही मोटोरोला रेजर 40 की कीमत गलती से रिवील कर दी गई है।
दरअसल, 28 जुलाई बुधवार को अमेजन पर गलती से मोटोरोला रेजर 40 की कीमत का खुलासा हो गया है। आगामी फोल्डेबल पहले से ही चीन में उपलब्ध है। जबकि, भारतीय वर्जन के बारे में पिछले काफी समय से लीक सामने आ रही हैं। आइए मोटोरोला रेजर 40 की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Motorola Razr 40 Specs
मोटोरोला रेजर 40 का भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन चीन में मौजूद मॉडल के समान हो सकता है। इस फोल्डेबल फोन में 6.9-इंच pOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। हुड के नीचे स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 SoC होगा, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 33W टर्बोचार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,200mAh की बैटरी यूनिट होगी।
ये फोन डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Motorola Razr 40 Price
अमेजन इंडिया ने मोटोरोला रेजर 40 की कीमत को गलती से रिवील कर दिया है। लिस्टिंग के अनुसार फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होगी। अभी तक मोटोरोला रेजर 40 या मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा की कीमत ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर अभी तक लिस्ट नहीं की गई है।
चीन में मोटोरोला रेजर 40 को पिछले महीने 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए CNY 3,999 (लगभग 46,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा 8GB + 256GB वैरिएंट के लिए CNY 4,299 (लगभग 49,000 रुपये), 12GB + 256GB वैरिएंट के लिए CNY 4,699 (लगभग 54,500 रुपये) है।
कीमत के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर बैंक ऑफर की डिटेल्स भी पहले सामने आ गई है। आईसीआईसीआई बैंक कार्ड और एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप 10 प्रतिशत की छूट का लाभ पा सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
5 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
6 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
9 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
10 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
12 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines