मां ने अपने छोटे बेटे का फ्लाइट में किया कुछ इस तरह वेलकम, वीडियो देख दिल भर आएगा

sidnaz
एक दिल को छू लेने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एयर होस्टेस मां का अपने बच्चे का फ्लाइट में स्वागत करते नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्यारा सा बच्चा केबिन क्रू को अपना बोर्डिंग पास देता हुआ दिखाई देता है। सबसे खास बात ये है कि वो केबिन क्रू उस बच्चे कि मां होती है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट में सारे यात्री एंट्री ले रहे होते है, तभी अचानक से एक छोटे बच्चे की एंट्री लेता है और केबिन क्रू को अपना बोर्डिंग पास दे देता है। जिस एयर होस्टेस ने बच्चे का वेलकम किया वो कोई और नहीं उसकी मां होती है, उसके बाद मां ने अपने बच्चे को गले लगा लिया।
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि  ‘मैंने अब तक के सबसे बड़े वीआईपी बोर्डिंग का आनंद लिया और वापस दुबई के लिए उड़ान भरी।’ इस वीडियो को इंस्टाग्राम flygirl_trigirl नाम के  एकाउंट से शेयर किया गया है। ब तक 11 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं यूजर्स मां-बेटे के इस क्यूट से वीडियो पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ