Most Popular Indian Actress Actor List: सिनेमा की दुनिया में कौन नंबर 1 है और कौन लास्ट ये ऑडियंस की पसंद के अनुसार तय किया जाता है। ऐसे में अक्सर जनता के लिए ऐसे पोल किए जाते हैं जिससे पता चले कि उनके फेवरेट स्टार कौन हैं? हाल ही में इंडिया टुडे के Mood of the Nation (MOTN) पोल में जनता से ऐसे सवाल किए गए जिसमें उनसे पूछा गया कि कौन से स्टार्स उनकी पहली पसंद हैं। ये सर्वे 2 जनवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 तक किया गया। पोल के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी लोगों की पसंद हैं और दूसरे नंबर पर अपना कब्जा किए हुए हैं। अब सवाल ये उठता है कि पहले नंबर पर कौन सी एक्ट्रेस हैं? एक्टर के बारे में भी जान लेते हैं।
जनता की पहली पसंद कौन?
मूड ऑफ द नेशन पोल में जब लोगों से उनकी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में पूछा गया तो लोगों की पहली पसंद के रूप में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया। जी हां, आपने सही पढ़ा, एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों को अपना जबरा फैन बना लिया। वहीं दूसरे नंबर पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी जगह आज भी पक्की की हुई है। बेशक अब एक्ट्रेस ने फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली हो, लेकिन उनकी खूबसूरती और अदाएं आज भी फैंस को खूब भाती हैं।
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर के घर गूंजी किलकारी, बच्चे का चेहरा किया रिवील करते हुए कही ये बात
हीरो नंबर 1 कौन
अब बात कर लेते हैं हीरो नंबर वन की तो वो हैं वन एंड ओनली अमिताभ बच्चन। सदी के महानायक की एक्टिंग की दुनिया कायल है। दूसरे नंबर पर हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार यानी शाहरुख खान हैं। तीसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन ने कब्जा किया हुआ है। बेशक वो साउथ के सुपरस्टार हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा की ऑडियंस के दिलों पर भी वो राज करते हैं।
सलमान खान कौन से स्थान पर
अब जान लेते हैं कि सलमान खान को जनता ने कौन से पायदान पर रखा है। दरअसल सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान चौथे स्थान पर हैं। वहीं खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने पांचवें स्थान पर अपनी जगह पक्की की हुई है। सिंगर की बात करें तो अरिजीत सिंह पहली पसंद हैं, दूसरे नंबर पर सोनू निगम, तीसरे नंबर पर जुबिन नौटियाल और चौथे नंबर पर हनी सिंह, पांचवें नंबर पर दिलजीत दोसांझ का नाम है।
यह भी पढ़ें: इन 5 राशियों की लड़कियां प्यार में देती हैं धोखा, भूलकर भी न करें इश्क का इजहार
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines