Most Expensive Indian Royal Jewelry in History : राजा महाराजा, महारानी हमेशा भारी भरकम और कीमती आभूषण पहने दिखाई देते थे! कई बार तो आभूषण पर कब्जा पाने के लिए लड़ाई छिड़ जाती थी। आज हम आपको इतिहास में भारत के राजाओं द्वारा बनवाए गए महंगे आभूषण के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें से एक नेकलेस दुनिया का सबसे महंगा हार है।
नूर जहां, ताजमहल हार
इस हार को प्रेम और कला का उदाहरण माना जाता है। इस हार को कार्टियर द्वारा तैयार किया गया था। ये खूबसूरत सोना और माणिक के साथ फ्रॉस्टेड डायमंड का मिश्रण है। मूल रूप से जहांगीर ने अपनी पत्नी के प्रति स्नेह के कारण इसे बनवाया था।
इंदौर नाशपाती हार
इंदौर नाशपाती हार इंदौर के राजा यशवंत राव होलकर द्वितीय ने अपनी पत्नी महारानी संयोगिता देवी के लिए बनवाया था। इस हार में नाशपाती की तरह दिखने वाले डायमंड लगे हुए थे।
‘स्टार ऑफ़ द साउथ’ हीरे का हार
‘स्टार ऑफ़ द साउथ’ दुनिया के सबसे मशहूर हीरों में से एक है। 1853 में इसे ब्राजील में खोजा गया था। ये बड़ौदा की महारानी के पास था। इससे हीरे से महाराजा खांडेराव गायकवाड़ ने एक हार बनवाया था, खास बात ये थी कि दिखने में ये हार तीन हारों का मिश्रण लगता था।
Photo Source : historyofvadodara.in
पन्ना हार
नवानगर के महाराज के लिए तैयार किया गया पन्ना हार अपने डिजाइन के लिए खूब प्रसिद्ध हुआ। जैक्स कार्टियर द्वारा आर्ट डेको शैली से निर्मित इस हार में 17 आयताकार वाले कोलम्बियाई पन्नों से बनाया गया है जिनका कुल वजन 277 कैरेट का है। बताया जाता है कि बीच में लगा 70 कैरेट वजन वाला पन्ना तुर्की के पूर्व सुल्तान का है।
पटियाला रूबी चोकर
पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह द्वारा पेरिस के कार्टियर द्वारा 1931 में बनाया गया था। इसमें माणिक, मोती और हीरे का चोकर लोकप्रिय हुआ और इसे पटियाला रूबी चोकर के नाम से जाना जाता है। इस हार की कीमत आठ करोड़ से अधिक बताई जाती है। इस हार को बख्तावर कौर साहिबा को गिफ्ट में दिया गया था।
यह भी पढ़ें : ऐसी क्या चीज है, जो सिर्फ बोलने से टूट जाती है? जवाब सुन पकड़ लेंगे माथा
पटियाला हार
महाराजा भूपिंदर सिंह ने पटियाला हार का निर्माण करवाया था। ये दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस है। इस नेकलेस में 2930 हीरे जड़े हुए हैं और बीच में 234 कैरेट का पीला हीरा जड़ा हुआ है। इस हार की कीमत 112 करोड़ से अधिक है।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
17 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines