Escherichia Coli : बाहर का खाना अधिक खाने वाले को सावधान करने वाली एक खबर सामने आई है। इस खबर को पढ़ने के बाद बाहर का खाना खाने से पहले विचार जरूर करना चाहिए। अमेरिका में कम से कम सौ लोग एक बीमारी से पीड़ित हैं। कहा जा रहा है कि बीमारी मैकडोनाल्ड के स्टोर से फैली है, उसके यहां का खाद्य पदार्थ खाकर बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो मैकडोनाल्ड के प्याज से जुड़े ई.कोली नामक जीवाणु से 100 से अधिक लोग पीड़ित हो चुके हैं। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी ) ने एक जांच अपडेट में कहा कि ट्रेसबैक डेटा से पता चलता है कि फास्ट फूड चेन इस बीमारी का संभावित स्रोत है, जहां कई संक्रमित लोग क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर खाकर संक्रमित हुए हैं।
कुल 104 लोग ई. कोली O157:H7 से संक्रमित हो चुके हैं, जिसकी रिपोर्ट अमेरिका के 14 राज्यों से प्राप्त हुई है। अह सब 12 सितंबर से 21 सितंबर के बीच रिपोर्ट हुई है। बताया गया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार 98 लोगों में से 34 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों में हेमोलाइटिक यूरेमिक सिंड्रोम विकसित हो गया है। बता दें कि मोलाइटिक यूरेमिक सिंड्रोम एक गंभीर स्थिति है, जो किडनी फेलियर का कारण बन सकती है।
यह भी पढ़ें : एक थप्पड़ पर मच गया है बवाल, कौन हैं वो SDM, जिसे नरेश मीणा ने पीटा?
कहां मिला पीड़ित?
बताया जा रहा है कि बीमार लोगों की वास्तविक संख्या बताई गई संख्या से कहीं अधिक हो सकती है तथा यह प्रकोप केवल ज्ञात बीमारियों वाले राज्यों तक ही सीमित नहीं हो सकता है। राज्य और स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी लोगों से यह पूछ रहे हैं कि बीमार होने से पहले सप्ताह में उन्होंने क्या खाया था।
यह भी पढ़ें : दुनिया को सिखाते रहे स्वस्थ रहने के तरीके, हार्ट अटैक से हो गई मौत; जानें कौन थे शरत जोइस
साक्षात्कार में शामिल 81 लोगों में से 80 (99%) ने बताया कि उन्होंने मैकडॉनल्ड्स में खाना खाया है। 75 लोग मैकडॉनल्ड्स में खाई गई चीजें याद थीं। जानकारी रखने वाले 75 लोगों में से 63 (84%) ने बताया कि मेनू आइटम में ताजा कटे हुए प्याज शामिल थे। अब कहा जा रहा है कि इस बीमारी के फैलने का कारण प्याज हो सकता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines