Moradabad Maulana Video: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक वीडियो सामने आया था, जहां पर भरी महफिल में एक मौलवी की पिटाई कर दी गई। ये वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर नए दावे के साथ शेयर किया गया है। सोशल मीडिया यूजर ने इस पिटाई के वीडियो को ‘हलाला’ से जोड़कर शेयर किया है। हालांकि वीडियो को जिस दावे के साथ शेयर किया है उसमें कोई सच्चाई नहीं है। इससे साफ पता चलता है कि सोशल मीडिया जितना अच्छा है उससे कहीं ज्यादा ये गलत खबरों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
वायरल वीडियो का दावा क्या?
सोशल मीडिया एक्स पर इस वीडियो को मिनी राजदान नाम की एक यूजर ने शेयर किया। जिसको कैप्शन दिया गया कि और कितना गिरोगे, मुस्लिम महिला के शौहर ने 3 तलाक देकर छोड़ दिया तो मौलवी ने पंचायत में उस महिला का निकाह उसके सगे बेटे से कराने के बाद हलाला करवाने का फतवा जारी किया। अपने सगे बेटे से निकाह-हलाला की बात सुनकर बहादुर महिला ने मौलवी को भरी पंचायत में पीट दिया।
ये भी पढ़ें: Video: सुनार के सामने लुटेरी महिलाओं का वीडियो वायरल, 16 लाख का लगाया चूना
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
30 सितंबर को यूपी के मुरादाबाद से एक वीडियो सामने आया। जिसमें एक मौलाना को भरी महफिल में एक महिला पीटती हुई दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपनी बेटी को इलाज के लिए मौलाना के पास लाती है। इसके बाद मौलाना इस लड़की को कमरे में ले जाता है। जब बहुत देर तक लड़की कमरे से बाहर नहीं आती है तो उसकी मां कमरे में पहुंच ताजी है। वहां पर अपनी बेटी की हालत देखकर महिला के होश उड़ जाते हैं। वो देखती है कि कमरे में बेटी बदहवास हालत में है। ये देखकर महिला गुस्से से आग बबूला हो जाती है। तभी भरी महफिल में महिला मौलवी की पिटाई कर देती है।
ये भी पढ़ें: Video: निकाह कर मामा को बनाया शौहर; पाकिस्तानी लड़की के वीडियो ने मचाई खलबली
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines