Social Media की खतरनाक सच्चाई! मौलाना की पिटाई क्यों? जानें इस घटना को कैसे किया पेश

Moradabad Maulana Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें से कई वीडियो को गलत दावों के साथ शेयर किया जाता है। उनमें से कुछ का फैक्ट चेक हो पाता है और कई गलत दावों के साथ ही वायरल होते रहते हैं।

Viral Video
विज्ञापन

Moradabad Maulana Video: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक वीडियो सामने आया था, जहां पर भरी महफिल में एक मौलवी की पिटाई कर दी गई। ये वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर नए दावे के साथ शेयर किया गया है। सोशल मीडिया यूजर ने इस पिटाई के वीडियो को ‘हलाला’ से जोड़कर शेयर किया है। हालांकि वीडियो को जिस दावे के साथ शेयर किया है उसमें कोई सच्चाई नहीं है। इससे साफ पता चलता है कि सोशल मीडिया जितना अच्छा है उससे कहीं ज्यादा ये गलत खबरों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

वायरल वीडियो का दावा क्या?

सोशल मीडिया एक्स पर इस वीडियो को मिनी राजदान नाम की एक यूजर ने शेयर किया। जिसको कैप्शन दिया गया कि और कितना गिरोगे, मुस्लिम महिला के शौहर ने 3 तलाक देकर छोड़ दिया तो मौलवी ने पंचायत में उस महिला का निकाह उसके सगे बेटे से कराने के बाद हलाला करवाने का फतवा जारी किया। अपने सगे बेटे से निकाह-हलाला की बात सुनकर बहादुर महिला ने मौलवी को भरी पंचायत में पीट दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Video: सुनार के सामने लुटेरी महिलाओं का वीडियो वायरल, 16 लाख का लगाया चूना

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

30 सितंबर को यूपी के मुरादाबाद से एक वीडियो सामने आया। जिसमें एक मौलाना को भरी महफिल में एक महिला पीटती हुई दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपनी बेटी को इलाज के लिए मौलाना के पास लाती है। इसके बाद मौलाना इस लड़की को कमरे में ले जाता है। जब बहुत देर तक लड़की कमरे से बाहर नहीं आती है तो उसकी मां कमरे में पहुंच ताजी है। वहां पर अपनी बेटी की हालत देखकर महिला के होश उड़ जाते हैं। वो देखती है कि कमरे में बेटी बदहवास हालत में है। ये देखकर महिला गुस्से से आग बबूला हो जाती है। तभी भरी महफिल में महिला मौलवी की पिटाई कर देती है।


ये भी पढ़ें: Video: निकाह कर मामा को बनाया शौहर; पाकिस्तानी लड़की के वीडियो ने मचाई खलबली

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ