Monster cat weighing 17 kg: एक बिल्ली ऐसी मिली है जिसका वजन इंसान के छोटे बच्चे से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं ये बिल्ली शराब भी पीती है। दरअसल, खाने-पीने की शौकीन इस बिल्ली का वजन 17 किलो है। अपने अधिक वजन के कारण जब यह बिल्ली चलने-फिरने में असमर्थ हो गई तो एनिमल वेलफेयर के लिए काम करने वाली एक एनजीओ इसे रेस्क्यू किया है।
ये मामला रूस का है, यहां एक अस्पताल के बेसमेंट से ये बिल्ली बरामद हुई है। इस बिल्ली का नाम Kroshik है। अपने बड़े साइज और वजन के चलते इंटरनेट पर ये बिल्ली Monster cat के नाम से फेमस हो गई है। अब एनजीओ बिल्ली को डाइट और थेरेपी से चलने-फिरने लायक बनाने में जुटी है। इलाज से अब उसने अपने पैर चलाने शुरू कर दिए हैं। बिल्ली को जमीन पर रेंगता देख किसी मरीज के तीमारदार ने बिल्ली की फोटो इंटरनेट पर शेयर की थी।
ये भी पढ़ें: blinkit से सामान मंगवाने वाले अलर्ट! मंगाए अंडरवियर मेल आए फीमेल, रिफंड भी फेल
किसी ने बेसमेंट में छोड़ा था
जानकारी के अनुसार बिल्ली का नाम Kroshik है, रशियन में इसका मतलब ‘टुकड़ा’ होता है। यह बिल्ली रूस के Perm में स्थिति एक अस्पताल के बेसमेंट में मिली है। ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि ये कई साल से यहां रह रही है और किसी ने इसे यहां कभी अकेला छोड़ दिया होगा। बिल्ली का रंग भूरा और सफेद रंग का है। जानवरों के डॉक्टर अब उसकी जांच कर रहे हैं। बिल्ली के वजन ने उसके दिल और शरीर के अन्य अंगों पर क्या असर डाला है? इसकी रिपोर्ट आना बाकी है।
सोशल मीडिया पर इस बिल्ली का जमकर क्रेज
मीडिया रिर्पोर्ट्स के अनुसार ये बिल्ली शराब, जूस, मीट, सूप, ब्रेड बड़े चाव से खाती-पीती है। जब उसका अल्ट्रासाउंड करने की कोशिश की गई तो सेंसर उसे स्कैन ही नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर लोग इस बिल्ली को जमकर प्यार दे रहे हैं। कमेंट में लोग इसकी सेहत की चिंता कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दुनिया की पांच सबसे मोटी बिल्लियों में से एक है। जानवरों के ट्रेडमिल पर चलाकर और खाने में कम फैट वाली चीज देकर बिल्ली का वजन कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: हे भगवान! रील के लिए मुंह में भर लिया 6 फीट खतरनाक कोबरा, अंजाम सुन कांप जाएगी रूह
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines