सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई जानवरों और इंसानों के कई व्यवहार में समानताएं होती हैं। बंदरों को तो इंसानों का पूर्वज कहा जाता है और उनकी हरकतें भी इंसानों से मेल खाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जब बंदर को केला दिखाकर खुद खा गया तो बंदर का रिएक्शन कमाल का था।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर कहीं बैठा हुआ है। एक शख्स उसके पास गया और छिलका निकालकर एक केला उसकी तरफ बढ़ाया। हालांकि बंदर इसमें कोई दिलचस्पी ना दिखाते हुए दूसरी तरफ देखने लगा। इतने में शख्स ने केला खा लिया और फिर बचा हुआ केला बंदर की तरफ बढ़ा दिया।
इसके बाद बंदर तो जैसे भड़क गया। वह नाराज नजरों से शख्स की तरफ देखने लगा। बंदर के इसी रिएक्शन की वजह से यह वीडियो कुछ ही दिन करीब 4 मिलियन लोग देख चुके हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बंदर के रिएक्शन को देखकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
देखिये वीडियो
https://twitter.com/Yoda4ever/status/1737824075547111645
एक ने लिखा कि जब मैं अपने पोते के हिस्से का खाना खा लेता हूँ तो वो भी ऐसा ही रिएक्शन देता है। एक ने लिखा कि बंदर कह रहा है कि अब तुम ही खा लो, मैं इसे नहीं खाऊंगा क्योंकि तुमने इसे जूठा कर दिया है। एक ने लिखा कि जब मुझे भूख लगी हो और कोई मुझसे कहे कि केला खा लो तो मेरी भी प्रतिक्रिया ऐसी ही होती है। एक ने लिखा कि मैं तो कभी नहीं चाहता कि मेरा बंदरों से सामना हो, ये कभी भी हमला कर देते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है, जिसे 4 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपने अनुभव साझा कर बता रहे हैं कि वह भी इस तरह की प्रतिक्रिया अपने किसी परिचित से पहले भी पा चुके हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
8 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
15 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
19 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines