Watch Video: बंदर की शैतानी, किंग कोबरा को पकड़ मुंह से पूंछ काट डाली

Watch Video: बंदर और किंग कोबरा सांप एक ही पेड़ पर थे। बंदर ने जैसे ही सांप को देखा तो उससे खेलना शुरू कर दिया। वीडियो को 7 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है।

Viral Video, Monkey and King Cobra video, King Cobra Video, Trending Video, Viral News
विज्ञापन

Watch Video: इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए… कुछ कहा नहीं जा सकता है। हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक किंग कोबरा (सांप) और बंदर का है। पेड़ पर बैठा बंदर कोबरा को खिलौने की तरह पकड़ लेता है। इसके बाद उससे मजे लेता है। इतना ही नहीं, उसकी पूंछ को मुंह से काट लेता है।

बंदर भी बैठा था पेड़ पर

किंग कोबरा को दुनिया के खतरनाक सांपों की प्रजाति में गिना जाता है, लेकिन उसी किंग कोबरा को कोई खिलौना समझ लें तो क्या कहिएगा। हालंकि यहां बात इंसान की नहीं है। किंग कोबरा को एक बंदर ने खिलौना समझ लिया। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि पेड़ की एक टूटी टहनी पर सांप लटक रहा है। इसी पेड़ पर एक बंदर भी बैठा हुआ था।

विज्ञापन

वीडियो को मिले इतने व्यू और लाइक

बंदर ने पहले सांप को अपने हाथ से पकड़ा और फिर उससे खेलने लगा। बड़े आराम से सांप को पकड़कर उलट-पुलट करने लगा। इसके बाद बंदर अपने मुंह से सांप की पूंछ को काटता है। सांप भी जब हरकत में आता है तो बंदर उसे छोड़ देता है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो अभी तक 53 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं वीडियो को 7.7 मिलियन बार देखा गया है।

विज्ञापन

महोबा में महिला के पैर पर लिपटा था सांप

बता दें कि इसी साल अगस्त में भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का था। यहां घर में बैठी एक महिला के पैर पर कोबरा सांप लिपट गया था। घटना की जानकारी होने पर परिवार वालों ने पुलिस को बताया था। वहीं महिला इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करने लगी। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ