Monkey Attack Viral Video : देश के कई शहरों में बंदरों का जबरदस्त आतंक है, बंदर सामान को नुकसान तो पहुंचाते ही हैं साथ में इंसानों पर भी हमला कर देते हैं। राजस्थान के अजमेर में भी बंदरों का आतंक है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर घर में बैठी महिला को चोटिल कर भाग गया!
बंदरों ने किया महिला पर हमला
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला अपने घर के बरामदे में कुर्सी पर बैठकर कुछ काम कर रही है। तभी दो बंदर आए और महिला के बालों को खींचने लगे। महिला के हाथों से बर्तन छुटकर नीचे गिरा और फिर अपने बालों को छुड़ाने की कोशिश करने लगी, लेकिन जब एक बंदर छोड़ा तो दूसरे ने बालों को पकड़ लिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर घर का एक सदस्य बचाने के लिए , तब जाकर बंदर ने महिला के बालों को छोड़ा और भागा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं। वीडियो पर लोगों के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि अब लोग फलों वाले पेड़ कांट रहे हैं, आखिर बंदर कहां जाए और क्या खाएं, मेरे घर पर भी बंदर आते हैं, कई बार टंकी का ढक्कन फेक देते हैं जिसको मैं दोबारा लगाता हूं और कई बार टंकी में डुबकी लगाकर पानी को गंदा कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘जेल में डालो इसको’, रील के लिए हवा में लटक गई लड़की, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
एक अन्य ने लिखा कि बुजुर्ग महिला पर बंदर ने हमला कर दिया, इसमें फनी क्या है? लोग क्यों फनी इमोजी बनाकर भेज रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि लगता है कि आंटी ने बंदर की पूछ खींची होगी, इसी वजह से बंदर बदला ले रहा है। एक अन्य ने लिखा बंदरों को पता है कि कौन सी सास बहुओं को तंग करती है, जय बजरंग बली। एक अन्य ने लिखा कि इंसान जगलों को खत्म कर रहे हैं, अब वो कहां जाए, लोगों को जानवरों का आतंक दिखता है लेकिन आतंक की वजह नहीं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
11 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
18 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
22 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines