Money On The Road Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देख कभी लोग हंसी के मारे लोट-पोट हो जाते हैं तो कभी हैरान। कई बार तो ऐसी वीडियो देखने को मिलती है जो आम आदमी का सिर्फ एक सपना होता है लेकिन क्या हो अगर आपको रोड पर इतने पैसे पड़े मिले कि पूरी सड़क ही ढक जाए। हाल ही में यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सूटकेस में भरकर ले जा रहे नोट
आज के जमाने में अगर कोई आपको कहे कि सड़क पर पैसा बिखरा हुआ है और लोग उसे सूटकेस में भरकर ले जा रहे हैं, आपका इसपर विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा। नीचे शेयर की गई वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह रोड पर बहुत सारे नोट बिखरे हुए हैं और दो लोग उन नोटों को सूटकेस में भरने में लगे हैं। यह वीडियो देखने के बाद हर किसी के दिमाग में आएगा कि अगर इतना पैसा मिल जाए तो लाइफ सेट हो जाए। देखने से लग रहा है कि ये नोट मिडिल ईस्ट के किसी देश के हैं। यह वहीं की करेंसी लग रही है।
क्या बोले इंस्टाग्राम यूजर्स?
वीडियो को इंस्टाग्राम पर किसी MR.goodluck नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अभी तक 98 मिलियन से ज्यादा से लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देख इंस्टाग्राम यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या मैं इसमें आपकी मदद कर सकता हूं? तो वहीं दूसरे ने लिखा कि इतना पैसा मिल जाए तो पूरे मोहल्ले की लाइफ बन जाए।
हालांकि, ये सभी नोट असली हैं या नकली इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही इसकी कोई प्रमाणिकता है। यह यूजर इंस्टाग्राम पर अक्सर नोटों से भरी वीडियो डालता रहता है। अगर ये नोट असली हैं तो किसी आम आदमी के लिए यह एक सपने जैसा है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
20 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines