Man Return After 73 years : 73 साल पहले एक बच्चे का अपहरण हो गया था। परिवार, पुलिस यहां तक कि जांच एजेंसी भी इस बच्चे को तलाशने के काम में लगाई गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बच्चे का कुछ भी पता नहीं चला। बच्चे का अपहरण उस वक्त हुआ था, जब वह 6 साल का था और घर के पास बने एक पार्क में अपने भाई के साथ खेल रहा था। अब ये बच्चा बुजुर्ग हो गया और अपने भाई से मिलने भी पहुंच गया। आखिर कैसे हुई दोनों भाइयों की मुलाकात?
मामला अमेरिका का है, अमेरिका प्यूर्टो रिकान से लुइस आर्मंडो एल्बिनो का 6 साल की उम्र में एक महिला ने अपहरण कर लिया था। महिला ने चॉकलेट खिलाने का लालच दिया और लुइस को अपने साथ ले गई। इसके बाद वह फिर कभी वापस नहीं आया। पुलिस ने लुइस को खोजने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सेना के जवानों ने इलाका छान मारा लेकिन बच्चा नहीं मिला। इसके बाद FBI को भी जांच दी गई लेकिन फिर भी इस बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया था।
बेटे का इंतजार करते-करते चल बसी मां
लुइस की मां अपने बेटे का इतंजार करते-करते दुनिया को छोड़कर चली गई। वह अपने बेटे को खोजने की हर संभव कोशिश कर रही थी लेकिन साल 2005 में उनकी मौत हो गई। इसके बाद लुइस की 63 साल की भतीजी एलिडा एलेक्विन ने लुइस की तलाश जारी रखी। एलिडा के मुताबिक, उसे लगता था कि उसके चाचा अभी जिंदा हैं। परिवार के लोग उनके बारे में बात करते थे। घर में हमेशा उनकी एक तस्वीर लगी रहती थी।
एलिडा ने डीएनए परीक्षण और पुराने अखबारों की कटिंग को इकट्ठा करना शुरू किया और जांच एजेंसियों की मदद ली। साल 2020 में ऑनलाइन डीएनए परीक्षण करने के बाद, एलिडा का DNA एक शख्स से 22 प्रतिशत मिल गया। फिर क्या था एलिडा को लगा कि उनकी खोज खत्म हो गई लेकिन जब एलिडा ने शख्स से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब ही नहीं मिला। इससे वह निराश हो गई।
यह भी पढ़ें : सड़क के गड्ढे नहीं किए ठीक तो शख्स ने उठाया अनोखा कदम, खुद दौड़े चले आए अधिकारी
ऑकलैंड पब्लिक लाइब्रेरी में एक दिन एलिडा को लुइस की एक फोटो दिखी, जो एकदम उनके चाचा जैसी ही थी। वह तुरंत उनसे मिलने पहुंच गई। पता चला कि ये उनके चाचा ही हैं। वह घर लेकर आई, जहां लुइस की बड़े भाई से मुलाकात हुई। लुइस बड़ी देर तक अपने भाई को पकड़कर बैठे रहे। गले लगाया और बहुत सारी बातें की। लुइस की उम्र अब 79 साल हो चुकी है और पिता ही नहीं दादा भी बन चुके हैं। इस तरह से जिस चाचा की खोज पुलिस, सेना, FBI तक नहीं कर पाई, उसे भतीजी ने खोज लिया।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines