Viral Video: छुट्टियों के लिए हर किसी के पास एक से एक बहाने होते हैं। झूठ बोलकर ऑफिस से गायब होने का बहाना हर किसी के पास होता है। लेकिन जिस लेडी इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बीमारी की हालत में भी लगातार काम कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो सूरत शहर के वारछा एरिया में आने वाले सरथणा पुलिस स्टेशन का है। इस वीडियो में इंस्पेक्टर मिनाबा झाला के हाथ में बोतल लगी देखी जा सकती है। इस हालत में उनके काम करने के जज्बे को लोग सलाम कर रहे हैं।
बीमारी में भी काम सबसे पहले
सूरत में एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी ड्यूटी को लेकर नई मिसाल पेश की है। जानकारी के मुताबिक, महिला पुलिस इंस्पेक्टर को लगातार 4 दिनों से बीमार हैं। लेकिन वो इस हालत में छुट्टी लेने के बजाय ऑफिस आ रही हैं। जो भी इलाज है वो अपने ऑफिस में ही करा रही हैं। इस दौरान उनके चेकअप के लिए भी डॉक्टर ऑफिस में ही आ रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके हाथ मे ड्रिप लगी है, जिसके बाद भी वो अपना काम कर रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पब्लिसिटी स्टंट बता रहे यूजर
उनका ये वीडियो वहां पर अपनी परेशानी लेकर पहुंचे एक फरियादी ने बनाई है। इस वीडियो पर यूजर्स पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि गिजरात पुलिस को ऐसे ही ऑफिसर्स की जरूरत है। इसके अतर कई लोग इसको पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक ने लिखा कि ज्यादा समय तक बीमारी की हालत में इस तरह से काम नहीं करना चाहिए, इससे काम करने से काम की गुणवत्ता और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ेगा। उनकी रील बनाने के लिए काम छोड़कर लोग उसी में लगे रहेंगे।
एक यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘आमतौर पर बीमारी छुट्टी लेने का सबसे प्रचलित बहना है और सरकारी नौकरी में तो इसका चलन सबसे ज्यादा है। लेकिन सूरत के पुलिस इंस्पेक्टर मिनाबा झाला चार दिन से बीमार होने के बावजूद भी अपनी ड्यूटी पर आ रही हैं।’
ये भी पढ़ें… Video: दिखने में सादा है 65 हजार करोड़ का मालिक, UAE की रासा के वीडियो में दिखी झलक
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 hr ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
20 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
23 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines