हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

गैराज में खड़ी MG Windsor की हुई भीषण टक्कर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

MG Windsor crash: सोशल मीडिया पर कार हादसे का ये वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर कमेंट कर उसे चलाने वाले के बारे में सवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

MG Windsor crash: सोशल मीडिया पर अक्सर सड़क चलते गाड़ियों की टक्कर होने के वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन इस बार गैराज में आई कार का एक्सीडेंट होने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। चंद सेकंड के इस वीडियो को लोग जमकर देख रहे हैं। दरअसल, गैराज में खड़ी एक कार अचानक तेज स्पीड में चलती है और फिर सड़क पर आवाजाही कर रहे वाहनों से जा टकराती है।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो

MG Windsor crash
byu/UseSimilar3989 inCarsIndia

कार के पास आकर रुकती है एक स्कूटी

दरअसल, किसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म reddit पर ये वीडियो पोस्ट की है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो मैंगलोर की है। यहां एक गैराज में MG Windsor वॉशिंग और अन्य काम के लिए आई थी। वीडियो के अनुसार कार के पास स्कूटी सवार एक युवक आकर रुकता है। युवक कार के बैठे किसी शख्स से बात करता हुआ दिख रहा है।

विज्ञापन

अचानक कार स्पीड में आगे बढ़ी और सड़क पर आवाजाही कर रहे वाहनों से जा भिड़ी

जानकारी के अनुसार अभी कार में बैठा शख्स स्कूटी सवार युवक से बात ही कर रहा था कि अचानक कार तेज गति में आगे बढ़ जाती है। कार ड्राइवर उसे कंट्रोल करने का काफी प्रयास करता है, लेकिन कार रुकती नहीं और कुछ मीटर आगे बढ़ने के बाद सड़क पर आवाजाही कर रहे तेज रफ्तार वाहनों से जा भिड़ती है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग कर रहे कमेंट

विज्ञापन

वायरल वीडियो गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरे की है। चंद सेकंड की इस वीडियो में ये कार हादसा कैद हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर इस वीडियो को देख रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर हादसे पर दुख जता रहे हैं और ड्राइवर के बारे में पूछ रहे हैं। कुछ घंटों में ही बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 501km की रेंज, 74999 रुपये कीमत, Ola की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Roadster X लॉन्च

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola