Men Steal Rs 14 Lakh Cash Breaking BMW Window In Bengaluru: बेंगलुरु में बीएमडब्ल्यू कार का शीशा तोड़कर 13 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी की वारदात के फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जानकारी के बाद, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है।
घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। सरजापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 2 आरोपियों ने दिन के उजाले में वारदात को अंजाम दिया। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बाइक पर सवार दो आरोपी कार के पास पहुंचते हैं।
बाइक चला रहा शख्स कार से थोड़ी दूरी पर खड़ा हो जाता है, जबकि पीछे बैठा शख्स कार के पास आकर इधर-उधर देखने लगता है। थोड़ी देर बाद कार के पास मौजूद आरोपी बीएमडब्ल्यू एक्स5 कार की खिड़की का शीशा तोड़ देता है। फिर अंदर रखा बैठ उठा लेता है। इस दौरान उसका साथी घटनास्थल के पास बाइक पर इंतजार करता दिख रहा है। कार का शीशा तोड़ने के बाद आरोपी अंदर पड़ा बैग उठाता है और वहां से फरार हो जाता है।
बेंगलुरु के अनेकल इलाके की थी कार
शिकायत के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू कार में बैग रखा गया था, जिसमें 13 लाख रुपये कैश थे। बीएमडब्ल्यू कार बेंगलुरु के अनेकल तालुक के रहने वाले बाबू की बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना के बाद जांच पड़ताल जारी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क पहना था। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
16 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
20 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines